यूक्रेन: बस में सवार 20 लोगों को बनाया गया बंधक, आरोपी के पास भारी विस्फोटक
कीव। यूक्रेन से बंधक संकट की खबर है। न्यूज एजेंसी एपी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यहां पर हथियारों से लैस एक व्यक्ति ने बस में सवार करीब 20 लोगों को बंधक बना लिया है। एजेंसी ने पुलिस के हवाले से बताया है कि इस व्यक्ति के पास काफी मात्रा में हथियार हैं। घटना पश्चिमी यूक्रेन के ल्यूटस्क सिटी हुई है।

स्थानीय पुलिस की तरफ से बताया गया है कि मंगलवार को हुई घटना में आरोपी व्यक्ति के पास विस्फोटक और कई हथियार हैं। अभी तक तक बंधक बनाने वाले की तरफ से पुलिस के सामने क्या मांग रखी गई है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने सिटी सेंटर तक जाने का रास्ता बंद कर दिया है। इस घटना में फिलहाल और ज्यादा जानकारी का इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications