आर्ची की मौत की खबर से दुखी दुनिया भर के फैंस

आर्ची कॉमिक्स ने फैसला किया है कि वह कॉमिक्स के दो अंतिम संस्करण 'लाइफ विद आर्ची #36' के साथ ही कॉमिक का 37वां संस्करण 16 जुलाई को रिलीज करेंगे। इस संस्करण में आर्ची को किसी हीरो की तरह ही पेश किया जाएगा और यहीं वह खत्म हो जाएगा।
जिस समय आर्ची की शुरुआत हुई थी वह एक 17 साल की स्कूल जाने वाली लड़का था और वह एक काल्पनिक शहर रिवरडेल में रहता था। बाद में इस चरित्र को दोबारा पेश किया गया और इस बार एक फास्ट फारवर्ड सीरिज में 'लाइफ विद आर्ची' में उसे एक युवा लड़के के तौर पर पेश किया गया। इस बार आर्ची के कॉलेज के दिनों को दिखाया गया था।
अब जब आर्ची जा रही है तो भारत समेत पूरी दुनिया में उसके फैंस खासे दुखी हैं। आर्ची कॉमिक्स के सीईओ जॉन गोल्डवॉटर के मुताबिक मुझे मालूम है कि इस फैसले से आर्ची के चाहने वाले काफी दुखी हैं और यह उनके साथ ही साथ मेरे लिए भी काफी दुखी मौका है। मुझे लगता है कि इससे बेहतर अंत किसी भी कॉमिक का शायद ही हो। आर्ची की आखिरी कहानी पॉल कुप्पेबेर्ग ने लिखी है।
इसके कवर पेज पर इस बार बुरी तरह से घायल आर्ची को दिखाया गया है। उसकी गर्लफ्रेंड वरोनिका उसके साथ है और इसी समय उसकी मौत हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications