AR-15: डोनाल्ड ट्रंप पर जिस राइफल से चलाई गई गोली, जानिए वो कितनी है खतरनाक, लगता को सिर उड़ जाता

AR-15: डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलने की घटना ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। पेनसिल्वेनिया के बटलर में एक रैली में रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश की गई, हालांकि वह बाल-बाल बच गए, क्योंकि गोली उनके दाहिने कान पर लगी।

सीक्रेट सर्विस ने तुरंत कार्रवाई की और खून से लथपथ चेहरे के साथ पूर्व राष्ट्रपति को मंच से उतार दिया। उन्होंने शूटर को मार गिराया, जिसने कथित तौर पर रैली स्थल के बाहर एक ऊंचे स्थान से गोली चलाई थी।

AR-15 rifile

हालांकि हमले का मकसद अभी तक साफ नहीं है, लेकिन संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने हमलावर की पहचान कर ली है,जिसका नाम पेनसिल्वेनिया के बेथेल पार्क का रहने वाला 20 साल का थॉमस मैथ्यू क्रुक्स है। सीक्रेट सर्विस के मुताबिर, ट्रंप पर गोली चलाने के लिए उसने AR-15 स्टाइल की राइफल का इस्तेमाल किया था।

यह राइफल क्या है और यह कितनी खतरनाक हो सकती है? आइये जानते हैं।

बटलर में रैली में डोनाल्ड ट्रंप के मंच पर आने के कुछ ही मिनटों बाद कम से कम पांच गोलियाँ चलीं। इनमें से एक गोली पूर्व राष्ट्रपति के दाहिने कान के "ऊपरी हिस्से" में लगी। कानून प्रवर्तन स्रोतों ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया, कि घटनास्थल से एक AR-स्टाइल की सेमी-ऑटोमेटिक राइफल बरामद की गई थी। यह एक AR-15 राइफल थी, सीक्रेट सर्विस ने इसकी पुष्टि की है

AR-15 अमेरिका में सबसे लोकप्रिय और सबसे पहचाने जाने वाले हथियारों में से एक है। इसका इस्तेमाल अमेरिका में कई हाई-प्रोफाइल शूटिंग में किया गया है।

AR-15 rifile

AR-15 एक सिविल राइफल है, जो "आधुनिक स्पोर्टिंग राइफल" की श्रेणी में आती है, जिसका इस्तेमाल प्रतियोगिता और शिकार के लिए किया जाता है। इसे M16 सैन्य लड़ाकू ऑटोमेटिक राइफल से अडॉप्ट किया गया था।

AR का मतलब "असॉल्ट राइफल" नहीं है जैसा कि आम धारणा है, बल्कि इसका मतलब "आर्मलाइट राइफल" है,

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+