महिला कर्मचारियों को मां बनने से रोकने के लिए लाखों रुपये दे रही है फेसबुक-एप्पल
न्यूयॉर्क। तकनीक के मामले में दुनिया भर में डंका बजाने वाली सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक और एप्पल अपने महिला कर्मचारियों के सामने मां बनने का सपना टालने का प्रस्ताव रखी है। इस प्रस्ताव के लिए कंपनी महिला कर्मचारियों को बाकायदा पैसा दे रही है। बदले में वो महिला कर्मचारियों को अपने अंडाणु फ्रीज करवाने को बोल रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इसके लिए कंपनियां महिला कर्मचारियों को 12 लाख रुपये दे रही है।

उल्लेखनीय है कि अंडाणुओं के फ्रीजिंग टेक्नीक के द्वारा इसे सबजीरो डिग्री के तापमान पर प्रीजर्व किया जाता है ताकि बाद मे जब इसकी जरूरत पडे तो इसका इस्तेमाल किया जा सके। इस टेक्नीक में करीब 1000 डॉलर खर्च आता है। इसके लिए स्टोरेज के लिए हर साल कुछ डॉलर देने होते हैं। बाद में अंडाणुओं को फर्टीलाइज करके गर्भाशय में इंप्लांट करने के लिए भी कुछ पैसे देने होंगे। जानकारों का मानना है कि कंपनियों के तरफ से महिलाओं को दिया गया प्रस्ताव उन महिलाओं के लिए उपयोगी साबित होगा जिन्हें जिंदगी के मुकाम पर करियर या परिवार को चुनने का फैसला करना पडता है। ऐसे में कई महिलाएं जो कंपनियों में अच्छा परफार्म कर रही हैं, उन्हें भी प्रेगनेंसी के कारण जॉब छोडने की जरूरत महसूस होने लगती है।












Click it and Unblock the Notifications