वह एंटीबॉडी मिल गई, जो ओमिक्रॉन समेत कोरोना के सभी प्रमुख वेरिएंट को रोक सकती है?

अमेरिकी वैज्ञानिकों ने कोविड की एक ऐसी एंटीबॉडी खोजी है, जिसमें इस वायरस के खिलाफ तमाम गुण हैं। यह प्रभावी वैक्सीन में भी काम आ सकती है और बीमारी के इलाज में भी कारगर हो सकती है।

antibody-found-which-can-stop-all-major-variants-of-covid-including-omicron-study

वैज्ञानिकों ने ऐसी एंटीबॉडी खोजी है, जो न सिर्फ कोरोना के खिलाफ ज्यादा प्रभावी वैक्सीन बनाने के काम आ सकती है, बल्कि कोरोना बीमारी के इलाज में भी बहुत काम की साबित हो सकती है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह एंटीबॉडी कोरोना के 'वुहान' वाले वेरिएंट के खिलाफ भी कारगर है तो बहूरूपिया ओमिक्रॉन के तमाम वेरिएंट्स पर भी असरदार दिख रही है। यह खोज ऐसे समय में हुआ है, जब भारत समेत कई देश एकबार फिर से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी का सामना कर रहे हैं।

Antibody detected effective against corona virus, will work against different variants of Omicron from original variant of virus-study

कोविड को रोकने वाली एंटीबॉडी मिली-शोध
टीओआई ने एक एजेंसी के हवाले से रिपोर्ट दी है कि अमेरिका में वैज्ञानिकों ने उस एंटीबॉडी की पहचान कर ली है, जिसको लेकर लगता है कि वह ओमिक्रॉन समेत कोरोना के सभी प्रमुख वेरिएंट पर ब्रेक लगा सकती है। शोध में हुए इस खोज के बाद ज्यादा प्रभावी वैक्सीन और इसके एंटबॉडी आधारित नए इलाज का रास्ता खुलने की संभावना बढ़ गई है।

Antibody detected effective against corona virus, will work against different variants of Omicron from original variant of virus-study

एक एंटीबॉडी कई वेरिएंट के खिलाफ हथियार-रिपोर्ट
जर्नल ऑफ क्लिनिकल इंवेस्टिगेशन में छपे इस शोध के मुताबिक मरीजों के खून के सैंपल से ली गई एंटीबॉडीज को महामारी के दौरान आए अलग-अलग वेरिएंट के खिलाफ परीक्षण किया गया है। इसमें S728-1157 नाम का प्रोटीन मिला है, जो सिर्फ कोविड-19 के पुराने वेरिएंट को ही नहीं, बल्कि ओमिक्रॉन के सात अलग-अलग वेरिएंट के खिलाफ भी बहुत ज्यादा प्रभावी है।

Antibody detected effective against corona virus, will work against different variants of Omicron from original variant of virus-study

'लंबे समय तक करना पड़ेगा वायरस का सामना'
इस शोध के सीनियर ऑथर डॉक्टर पैट्रिक विल्सन का कहना है, 'महामारी खत्म हो रही है, लेकिन वायरस लंबे समय तक आसपास ही रहने वाला है।' उन्होंने आशंका जताई है कि 'अगर ठीक से नियंत्रण नहीं किया गया, तो यह वार्षिक महामारी की स्थिति पैदा कर सकता है।'

Antibody detected effective against corona virus, will work against different variants of Omicron from original variant of virus-study

Recommended Video

      Coronavirus India Update: फिर कहर बरपा रहा Covid 19, कई राज्यों में मास्क की वापसी | वनइंडिया हिंदी

      सालाना महामारी से बचाव में कारगर-शोधकर्ता
      यह एंटीबॉडी और इसको लेकर जो जानकारी उपलब्ध है, उसके हिसाब से यह हमें कोविड-19 के सालाना उछाल से बचने में मदद कर सकती है; या यदि कोई नई कोरोना वायरस महामारी ही आती है...'। शोध में शामिल डॉक्टर सिरिरुक चांग्रोब ने एंटीबॉडी का परीक्षण किया है,जिसमें पाया है कि यह कोविड-19 के 12 वेरिएंट के खिलाफ कारगर है, जिसमें वायरस का मूल वेरिएंट (वुहान वाला)भी शामिल है।

      Antibody detected effective against corona virus, will work against different variants of Omicron from original variant of virus-study

      एंटीबॉडी आधारित उपचार का बेहतर विकल्प-शोध
      शोध के निष्कर्ष बताते हैं कि यह पारंपरिक एंटीबॉडी आधारित उपचार का भी बहुत बेहतर विकल्प बन सकता है। गौरतलब है कि भारत समेत दुनिया के कई देशों में एकबार फिर से कोविड संक्रमण बढ़ने लगा है। केंद्रीय स्वास्थ्य और कल्याण मंत्रालय के मुताबिक रविवार सुबह तक देश में इसके 32,184 ऐक्टिव मामले हैं। जबसे यह महामारी शुरू हुई है, तब से इसकी चपेट में आकर 5,30,965 लोगों की मौत हो चुकी है।

      Antibody detected effective against corona virus, will work against different variants of Omicron from original variant of virus-study

      भारत में टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं एक्सपर्ट
      वैसे एक डेटा बताता है कि भारत में कोविड के मामलों में जो बढ़ोतरी हो रही है, वह न्यूजीलैंड, फ्रांस या दक्षिण कोरिया जैसे देशों की तुलना में न के बराबर हैं। 6 अप्रैल के आंकड़ों के मुताबिक भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर दो मामले हैं। लेकिन, न्यूजीलैंड में 293, फ्रांस में 126 और दक्षिण कोरिया में 163 है। अमेरिका में भी यह 75 और ब्रिटेन में 46 है। लेकिन, स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इन आंकड़ों से खुश होने की आवश्यकता नहीं है और हो सकता है कि इसका कारण पर्याप्त जांच का अभाव हो।

      Antibody detected effective against corona virus, will work against different variants of Omicron from original variant of virus-study

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+