UK Political Crisis: ब्रिटेन में तख्तापलट की तैयारी! कुर्सी छोड़ने को तैयार ब्रिटिश PM, क्यों बने ऐसे हालात?

UK political crisis: यूनाइटेड किंगडम में इन दिनों भारी सियासी ड्रामा चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने संकेत दिए हैं कि वह पद छोड़ने के लिए तैयार हैं, लेकिन वह यह फैसला सम्मानजनक तरीके से अपनी शर्तों पर लेना चाहते हैं।

चुनाव में मिली हार, कैबिनेट मंत्रियों के इस्तीफे और जेफरी एपस्टीन विवाद के कारण लेबर पार्टी की सरकार चौतरफा दबाव में है। जनता में स्टारमर की लोकप्रियता तेजी से गिर रही है, जिससे ब्रिटेन में एक बार फिर सत्ता बदलने की सुगबुगाहट तेज हो गई है।

UK political crisis

Keir Starmer resignation: क्यों उठ रहे हैं इस्तीफे के सवाल?

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम कीर स्टारमर को भी यह अहसास हो गया है कि मौजूदा राजनीतिक हालात लंबे समय तक नहीं चल सकते। लेबर सरकार इस समय कई विवादों से घिरी हुई है। पीटर मैंडेलसन की नियुक्ति और उनका नाम जेफरी एपस्टीन विवाद से जुड़ने के कारण जनता में काफी गुस्सा है। इसके अलावा हालिया लोकल चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन ने आग में घी का काम किया है, जिससे स्टारमर पर दबाव बढ़ गया है।

ये भी पढे़ं: UK Political Crisis: ब्रिटेन के PM पर लटकी इस्तीफे की तलवार, 81 सासंदों ने भी दिया इस्तीफा, आखिर हुआ क्या?

British Prime Minister news: अपनी ही कैबिनेट से मिली चुनौती

लेबर सरकार को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब पूर्व हेल्थ सेक्रेटरी वेस स्ट्रीटिंग ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने खुलकर कहा कि अगर भविष्य में पार्टी के भीतर लीडरशिप का चुनाव होता है, तो वह स्टारमर को चुनौती देंगे और प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पेश करेंगे। स्ट्रीटिंग ने स्टारमर से मांग की है कि वे सम्मानजनक विदाई के लिए पद छोड़ने का एक साफ शेड्यूल और टाइमलाइन तय करें।

सर्वे में लोकप्रियता का ग्राफ गिरा

YouGov UK के नए सर्वे ने लेबर पार्टी की चिंताएं बढ़ा दी हैं। सर्वे के अनुसार, करीब 69 फीसदी ब्रिटिश लोग कीर स्टारमर को पसंद नहीं कर रहे हैं। उनकी तुलना देश की पूर्व पीएम लिज ट्रस से की जा रही है, जिनका कार्यकाल सिर्फ 49 दिनों का था। लेबर सांसदों को डर है कि अगर स्टारमर पद पर बने रहे, तो अगली बार सरकार बनाना मुश्किल होगा और इसका सीधा फायदा दक्षिणपंथी नेता निगेल फराज को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: Iran Vs America War: 'ट्रंप से तंग आ चुका हूं!' ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने अचानक क्यों खोया आपा?

पीएम स्टारमर का क्या है कहना?

इन तमाम अटकलों और सामाजिक तनाव के बीच प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने भी अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि देश में शांतिपूर्ण विरोध का हमेशा स्वागत है, लेकिन कुछ लोग समाज में नफरत और बंटवारा फैला रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि ब्रिटेन में उग्र विचार फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ कट्टरपंथी विदेशी आंदोलनकारियों के वीजा सरकार ने पहले ही रोक दिए हैं, क्योंकि वे देश की पहचान और सभ्यता के खिलाफ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+