चंद घंटों के भीतर सऊदी अरब के एक और प्रिंस की मौत

Recommended Video

    Saudi Arabia prince Abdul Aziz bin Fahd dies | वनइंडिया हिंदी

    रियाद। महज चौबीस घंटे के भीतर सऊदी अरब में लगातार दूसरे प्रिंस की मौत हो गई है। सऊदी के पूर्व क्राउन प्रिंस मुगरिन अल सउद के बेटे मंसूर बिन मुकरिन की मौत के कुछ घंटों बाद ही सऊदी के एक और प्रिंस की मौत की खबर सामने आई है। महज 44 वर्ष की आयु में प्रिंस अजीज की मौत हो गई , हालांकि उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई है। अजीज किंग फहद के सबसे छोटे बेटे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। इससे पहले खबर सामने आई थी कि अब्दुल अजीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई।

    prince aziz

    सोशल मीडिया पर इस बात की अफवाह सामने आई कि उनकी मौत गनफाइट की वजह से हुई है। खबर के मुताबिक गिरफ्तारी से बचने के लिए अजीज की सुरक्षाकर्मियों से गनफायरिंग हुई, जिसमे उनकी मौत हो गई। आपको बता दें कि सऊदी अरब के प्रिंस की रविवार को येमेन सीमा के पास हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई थी। प्रिंस मंसूर बिन मुकरिन जोकि हाउस ऑफ सऊद के सदस्य थे और पूर्व क्राउन प्रिंस मुकरिन अल सऊद के बेटे थे। उन्हें दो मस्जिदों का संरक्षक बनाया गया था।

    मंसूर बिन मुकरिन असीर के गवर्न भी थे जोकि सऊदी अरब के दक्षिणी इलाके मे पड़ता है। मुकरिन कई अन्य अधिकारियों के साथ यात्रा कर रहे थे, लेकिन हेलीकॉप्टर क्रैश में ना सिर्फ उनकी बल्कि अन्य सभी लोगों की मौत हो गई। गौर करने वाली बात यह है कि यह क्रैश उस वक्त सामने आया है जब सऊद अरब में दर्जनों प्रिंस को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। ना सिर्फ प्रिंस बल्कि कई पूर्व मंत्रियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+