अमेरिका में एक और भारतीय छात्र का मिला शव, एक हफ्ते में तीसरा मामला
अमेरिका में एक और भारतीय छात्र मृत अवस्था में पाया गया है। जानकारी के अनुसार अमेरिका के सिनसिनाटी ओहायो में श्रेयस रेड्डी नाम का छात्र मृत पाया गया है। पिछले एक हफ्ते में अमेरिका में इस तरह का यह तीसरा मामला सामने आया है। हालांकि जो ताजा मामला सामने आया है उसमे मृत्यु की वजह पता नही लग सकी है।
रिपोर्ट के अनुसार रेड्डी लिंडर स्कूल ऑफ बिजनेस में पढ़ाई कर रहे थे। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय काउंसलेट की ओर से छात्र की मौत पर दुख जाहिर किया गया है। काउंसलेट कीओर से कहा गया है कि हम छात्र के परिवार के संपर्क में हैं और हर संभव मदद मुहैया करा रहे हैं।

भारतीय काउंसलेट की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कहा गया है कि श्रेय रेड्डी की दुर्भाग्यपूर्ण मौत से हम दुखी हैं, वह भारतीय मूल के छात्र थे, जोकि ओहायो में पढ़ाई कर हे थे। पुलिस की जांच चल रही है। फिलहाल इस चरण में किसी भी तरह की शक करने वाली घटना नजर नहीं आ रही है। काउंसलेट लगातार पीड़ित परिवार के संपर्क में है और उन्हें हर संभव मदद मुहैया करा रहा है।
गौर करने वाली बात है कि अमेरिका में भारतीय छात्र की मृत्यु का यह तीसरा मामला है। इससे पहले पिछले हफ्ते विवेक सैनी और नील आचार्या की मौत का मामला सामने आया था। अधिकारियों का कहना है कि












Click it and Unblock the Notifications