एक और अहम पद पर ओबामा ने की एक और भारतीय की नियुक्ति
वाशिंगटन। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मास्टरकार्ड के भारतीय मूल के सीईओ अजयपाल बंगा को एक अहम जिम्मेदारी दी है। अब ओबामा ने एक और भारतीय को अपने एडमिनिस्ट्रेशन और व्हाइट हाउस में एक अहम पद सौंपा है। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक और भारतीय अमेरिकी इंजीनियर सिख मंजीत सिंह को अहम प्रशासनिक पद पर नियुक्त किया है।

व्हाइट हाउस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 'सिख अमेरिकन लीगल डिफेंस एंड एजुकेशन फंड' के को-फाउंडर मंजीत सिंह को 'फेथ बेस्ड एंड नेबरहुड पार्टनरशिप' पर राष्ट्रपति की एडवाइजरी काउंसिल के मेंबर के तौर पर नियुक्त किया गया है।
मंजीत की नियुक्ति के ऐलान के साथ ओबामा ने कुछ और नियुक्तियां भी कीं। मंजीत सॉफ्टवेयर कंसल्टिंग कंपनी एजिलियस के अध्यक्ष हैं और उन्होंने इसकी स्थापना वर्ष2013 में की थी। मंजीत नेशनल सिख अमेरिकी मीडिया, नीति एवं शिक्षण संस्थान पर आधारित 'सिख अमेरिकन लीगल डिफेंस एंड एजुकेशन फंड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सह संस्थापक एवं अध्यक्ष हैं।












Click it and Unblock the Notifications