कनाडा में बुरी तरह बदनाम हुए PM ट्रूडो, भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए शख्स ने हाथ मिलाने से किया इनकार
जस्टिन ट्रूडो ने न सिर्फ भारत के साथ अपने संबंधों में खटास पैदा की है, बल्कि उन्हें अपने ही देश के नागरिकों के गुस्से का भी सामना करना पड़ रहा है। समर्थकों के साथ बातचीत के दौरान एक नाराज कनाडाई व्यक्ति से उनका सामना होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में एक आदमी ट्रूडो को गालियां देते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में गाली देना वाला शख्स, ट्रूडो पर कनाडाई नागरिकों का पैसा यूक्रेन को भेजने का भी आरोप लगा रहा है। जवाब में ट्रूडो इसे प्रोपेगेंडा कह वहां से निकल जाते हैं।

वीडियो की शुरुआत में दिखाई देता है कि PM ट्रूडो एयरपोर्ट से बाहर निकलकर उनसे मिलने आए लोगों की ओर हाथ हिलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वो एक बच्चे से भी बात करते हैं। कुछ ही देर में ट्रूडो वहां मौजूद एक इंसान की तरफ हाथ बढ़ाते हैं। हालांकि, वो शख्स उनसे हाथ मिलाने से इनकार कर देता है।
वह नाराजगी भरे स्वर में पीएम ट्रूडो से कहता है, "मैं तुमसे हाथ नहीं मिला रहा हूं भाई, तुम एक बकवास आदमी हो।" ट्रूडो उस व्यक्ति के आचरण से आश्चर्य में पड़ जाते हैं और उससे उसकी कड़ी प्रतिक्रिया का कारण पूछते हैं। जिसके जवाब में वह कहता है, "तुमने इस पूरे देश को बर्बाद कर दिया है।"
इस दौरान वह इंसान ट्रूडो को गालियां भी देता है। इसके बाद ट्रूडो को उस व्यक्ति से पूछते हुए सुना जा सकता है, "मैंने इस देश को कैसे बर्बाद कर दिया?" इस पर वहां मौजूद शख्स कहता है कि क्या कनाडा में कोई घर खरीद सकता है? शख्स का इशारा उस राष्ट्रीय आवास संकट पर था जिससे कनाडाई जूझ रहे हैं।
उस व्यक्ति ने आगे कहा: "तुम लोगों से कार्बन टैक्स वसूलते हो, लेकिन तुम्हारे 9 V8s कार बेकार पड़े हैं। पिछली 30 मिनट से यहां धुआं छोड़ रहे हैं।" इस बीच, ट्रूडो ने कार्बन टैक्स को उचित ठहराने का प्रयास करते हुए कहा, "आप जानते हैं कि हम उस कार्बन टैक्स के साथ क्या कर रहे हैं?"
फिर, वीडियो रिकॉर्ड कर रहे व्यक्ति ने टोकते हुए पूछा, "हमसे किस लिए शुल्क लिया जा रहा है?" इसके जवाब में कनाडाई पीएम ने बताया कि हमारी सरकार टैक्स का पैसा उनके जैसे लोगों के परिवार को लौटा देती है।
इसके बाद उस व्यक्ति ने बातचीत को दूसरे विषय पर स्विच कर दिया और सवालिया लहजे में पूछा- तुम पैसा लौटा रहे हो? तुमने हमारे पैसे को यूक्रेन भेज है। तुमने अपने ही देश में कत्लेआम करने वाले व्यक्ति (जेलेंस्की) के पास पैसा भेज दिया है। हालांकि, ट्रूडो ने इंसान की बातों को प्रोपेगेंडा कहा कर खारिज किया। और वहां से निकल गए।












Click it and Unblock the Notifications