लादेन ने अपने डायरी में लिखा था- खूबसूरत था पुणे हमला, इंडियन ब्रदर करते थे फंडिंग
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। आतंकवादी संगठन अल कायदा का सरगना ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद भी समय-समय पर उसका जिन्न बोतल से निकलता रहता है। इस बार अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने लादेन की जिंदगी से जुड़ी उसकी एक डायरी सार्वजनिक कर दी है। डायरी अरबी भाषा में लिखी थी जिसे अंग्रेजी में अनुवाद करने के बाद उसका एक हिस्सा मंगलवार को जारी किया गया। इस डायरी से ओसामा बिन लादेन का सिर्फ वर्किंग स्टाइल ही नहीं बल्कि ओसामा बिन लादने का प्यार भी खुलकर सामने आया है। पढ़ें:सेक्स की भूखी थी लादेन की छोटी बीवी अमाल

इस डायरी में लादेन ने अल कायदा से जुड़े दुनियाभर के छोटे-छोटे संगठनों की भी कहानियां दर्ज की थीं। अमेरिकी एजेंसी ने लादेन की इस डायरी को खुफिया जानकारी का खजाना बताया है। डायरी में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि लादेन अमेरिका के साथ ब्रिटेन, जर्मनी और भारत में सिलसिलेवार हमले करना चाहता था।












Click it and Unblock the Notifications