फिलीपींस के पोंगडूइटान में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
मनीला। फिलीपींस के पोंगडूइटान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई। झटके दोपहर में करीब 12 बजकर 33 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र फिलीपींस से 210 किमी दूर पोंगडूइटान में रहा। आपको बता दें कि एक सप्ताह पहले भी इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे।

रिक्टर पैमाने पर 6.2 तीव्रता वाले भूकंप ने कई मकानों को गिरा दिया और सैकड़ों लोग घायल हो गए थे। भूकंप इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर शुक्रवार रात 1.28 बजे आया जिसमें कई मकान तबाह हो गए, मलबे के नीचे बड़ी संख्या में लोग दब गए।
उल्लेखनीय है कि रिएक्टर स्केल पर 7 से 7.9 तीव्रता का भूकंप बेहद खतरनाक माना जाता है। ऐसे भूकंप में इमारतें तक गिर जाती हैं। इसे ज्यादा की तीव्रता वाले भूकंप बड़े-बड़े पुलों को भी गिरा सकता है। रिएक्टर स्केल पर 9 की तीव्रता वाला भूकंप सबसे खतरनाक माना जाता है। ऐसे में सुनामी का खतरा बना रहता है।
गौरतलब है कि इंडोनेशिया 17000 द्वीपों का एक देश है और यहां करीब 130 सक्रिय ज्वालामुखी हैं। यह प्रशांत में रिंग ऑफ फायर पर मौजूद है। ये भौगोलिक दृष्टी से अस्थिरता वाला बड़ा क्षेत्र है। यहां टेक्टोनिक प्लेटों के टकराव से नियमित भूकंप आते रहते हैं। इसके साथ ज्वालामुखी भी सक्रिय रहता है।












Click it and Unblock the Notifications