तिब्बत में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.2

नई दिल्ली। तिब्बत में देर रात शिजैंग में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप के झटके रात 1.37 बजे महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 दर्ज की गई है। हालांकि भूकंप की वजह से अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है और ना ही किसी के हताहत होने की खबर सामने आई है।

earthquake

इससे पहले मंगलवार रात अमेरिका के अलास्का शहर में दो बार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। अलास्का शहर के चिगनिक से तकरीबन 75 मील दूर दक्षिण में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.8 दर्ज की गई जोकि काफी खतरनाक श्रेणी में आता है। जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र तकरीबन 8 मील धरती के नीचे था। स्थानीय समय के अनुसार भूकंप के झटके मंगलवार रात 11.12 बजे महसूस किए गए । इस भूकंप के आने का बाद सुनामी का अलर्ट भी जारी किया गया था, जिसे बाद में वापस ले लिया गया।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से भारत के कई इलाकों सहित पड़ोसी देशों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। 20 जुलाई को जम्मू-कश्मीर में कटरा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप के झटके सोमवार रात 10 बजकर दो मिनट पर महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र कटरा से 87 किमी पूर्व में था। भूकंप से जान माल के किसी नुकसान की कोई खबर अभी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+