पिज्जा के प्यार में आतंकी ने छोड़ा इस्लामिक स्टेट का साथ

अमेरिका। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का साथ देता आ रहा एक अमेरिकी युवक अब इस आतंकी संगठन को छोड़ कर सीधे रास्ते पर चलना चाहता है। आईएसआईएस छोड़ने का कारण है उस युवक का पिज्जा के लिए प्यार। उसने कहा है कि अब उसके मन में आतंकी बनने का कोई ख्याल नहीं है।

isis

इस शख्स का नाम है इमरान रब्बानी, जिसकी उम्र 17 साल है। इमरान ने कहा कि अब वह अपना ध्यान आतंक के रास्ते से हटाकर किचन की ओर मोड़ रहा है। आपको बता दें कि जब इमरान ने ये फैसला किया उससे एक दिन पहले ही उसे आतंकवाद विरोधी जासूस को धमकाने का दोषी पाए जाने के चलते 20 महीने जेल की सजा सुनाई गई थी।

जब कोर्ट में उसका ट्रायल चल रहा था, तो उसने जज से कहा कि आईएसआईएस के द्वारा आतंकी बनाए गए सलेह नाम के व्यक्ति के साथ समय बिताते-बिताते उसे लगा जैसे कि उसने अपनी पहचान खो दी है। इसके बाद उसने आईएसआईएस छोड़ने का फैसला किया।

रब्बानी बोला कि वह अपना पिछला जीवन नहीं बदल सकता है, लेकिन उसने अपनी बीती जिंदगी में किए गए कामों की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि अब तक की जिंदगी से उसने बहुत कुछ सीखा है। उसने जज से कहा कि अब वह खाना बनाने की कला, खासकर पिज्जा बनाने में पूरा ध्यान लगाना चाहता है। साथ ही वह बोला कि अब वह अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहता है और भविष्य में अपना एक रेस्टोरेंट भी खोलना चाहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+