आइंस्टीन और हाकिंग से तेज है 11 साल के यूसुफ का दिमाग, IQ स्कोर जानकर लोग दंग
यूसुफ का कहना है कि भविष्य में कैम्ब्रिज या ऑक्सफोर्ड में गणित विषय लेकर अध्ययन करने की उसकी योजना है।
एक 11 वर्षीय बच्चा यूसुफ शाह (Yusuf Shah) अपने तेज दिमाग की वजह से सुर्खियां बटोर रहा है। यूसुफ ने मेन्सा टेस्ट (Mensa test) में 162 उच्चतम अंक प्राप्त किए हैं। लोगों का मानना है कि बच्चे का आइक्यू दुनिया के महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ( Albert Einstein) और स्टीफन हॉकिंग (Stephen Hawking) से भी ज्यादा है। उल्लेखनीय है इतना ज्यादा आइक्यू (IQ) दुनिया में केवल एक प्रतिशत लोगों का होता है। भौतिक विज्ञानी स्टीफन हाकिंग का आइक्यू स्कोर 160 था और वही आइंस्टीन का आइक्यू भी इसी के समान माना जाता है।

आईक्यू टेस्ट में 162 अंक हासिल किए
यॉर्कशायर इवनिंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, 11 साल के यूसुफ ने आईक्यू टेस्ट में 162 अंक हासिल किए। जबकि दो दिग्गजों स्टीफन हाकिंग और आइंस्टीन के पास लगभग 160 के आईक्यू होने का अनुमान है। 11 साल का यह तेज बच्चा ब्रिटेन के विग्टन मूर प्राइमरी स्कूल में छठी क्लास का छात्र है। यॉर्कशायर इवनिंग पोस्ट से बात करते हुए उसने कहा, स्कूल में हर कोई सोचता है कि मैं बहुत स्मार्ट हूं। मैं यह हमेशा जानना चाहता था कि क्या मैं परीक्षा देने वाले शीर्ष 2 प्रतिशत लोगों में शामिल था।

यूसुफ के पिता इरफान पुत्र की उपलब्धि से खुश
वहीं यूसुफ के पिता इरफान ने आउटलेट से बातचीत में कहा कि, इसकी तैयारी करना एक कठीन परीक्षा है। हम पहले से अपने बच्चे से मेहनत करने के लिए प्रेरित करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे आज भी अपने बच्चे से कहते हैं कि उनके पिता अब भी उससे ज्यादा स्मार्ट हैं ताकि वह और ज्यादा कड़ी मेहनत करे।

काफी मुश्किल सवाल थे
जानकारी के मुताबिक यूसुफ से सेक्शन एक टेस्ट के दौरान तीन मिनट में 15 सवालों के जवाब देने के लिए कहा गया था। लेकिन उसने यह नहीं सुना कि उसके पास प्रश्नों को हल करने के लिए 13 मिनट का समय दिया गया है। हालांकि, उसने सवालों का जवाब देने में समय लिया। इन सबके बावजूद,यूसुफ ने बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हुए शीर्ष एक प्रतिशत में रैंकिंग और शीर्ष स्कोर प्राप्त किया। अपने बच्चे के इस बड़ी उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए परिवार ने नंदो में पुर्तगाली स्टाइल का चिकन एक साथ एन्जॉय किया।

भविष्य की तैयारी
इस बड़ी उपलब्धि से उत्साहित यूसुफ का कहना है कि भविष्य में कैम्ब्रिज या ऑक्सफोर्ड में गणित विषय लेकर अध्ययन करने की उसकी योजना है। आउटलेट ने बताया कि यूसुफ ने कहा है कि वह माध्यमिक विद्यालय प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी में अपने रचनात्मक लेखन कौशल पर काम करेंगे।
(Photo Credit: Twitter)
ये भी पढ़ें: नेपाल और भारत के बाद अब जापान में भी भूकंप, 6.1 रिक्टर स्केल से कांपी धरती












Click it and Unblock the Notifications