नेपाल और भारत के बाद अब जापान में भी भूकंप, 6.1 रिक्टर स्केल से कांपी धरती
भूंकप का केंद्र जापान की राजधानी टोक्यो से 84 किमी दक्षिण-पूर्व टोबा था। भूकंप का केंद्र 360 किमी गहराई में था।
बीते हफ्ते नेपाल और भारत में आए भूकंप के बाद अब जापान में भी धरती कांपने की खबर आ रही है। जापान के टोबा में सोमवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक भूंकप का केंद्र जापान की राजधानी टोक्यो से 84 किमी दक्षिण-पूर्व टोबा था। भूकंप का केंद्र 360 किमी गहराई में था। अब तक इस घटना से किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिल पाई है। फिलहाल अधिकारियों द्वारा सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई थी।

image- Oneindia












Click it and Unblock the Notifications