कोर्ट के आदेश के बाद भी ट्रंप के मुसलमान वीजा बैन के साथ अमेरिकी जनता
एक नए सर्वे में 55 प्रतिशत लोगों ने दिया है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बैन को समर्थन। सिर्फ 38 प्रतिशत लोग ही बैन के विरोध में। पिछले दिनों हुए एक सर्वे में भी ट्रंप को मिला था समर्थन।
वॉशिंगटन। अमेरिकी कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विवादित ट्रैवेल बैन को फिलहाल रोक दिया है। अब अमेरिका में शरणार्थियों और सात मुसलमान देशों से आने वाले लोगों पर कोई बैन नहीं हैं। लेकिन कोर्ट को जहां यह बैन आपत्तिजनक लगा तो वहीं अमेरिका की एक बड़ी जनता इस बैन पर राष्ट्रपति ट्रंप के साथ है।

55 प्रतिशत लोग राष्ट्रपति के साथ
मॉर्निंग कसंल्ट और पोलिटिको की बओर से हुए सर्वे में यह बात सामने आई है कि ट्रंप का यह ट्रैवेल बैन लोगों को बांटने वाला जरूर है लेकिन इसके बावजूद यह काफी लोकप्रिय भी हो रहा है। करीब 55 प्रतिशत लोगों ने बैन को अपना समर्थन दिया है तो वहीं सिर्फ 38 प्रतिशत लोग इसके विरोध में हैं। बहुत ही कम लोग ऐसे हैं जिन्हें यह नहीं मालूम है कि राष्ट्रपति ट्रंप की माइग्रेशन ऑर्डर क्या है। पांच में से चार रिपब्लिकंस ट्रंप के ऑर्डर का समर्थन कर रहे हैं। पांच से तीन डेमोक्रेट्स इसके विरोध में हैं। आपको बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप के एग्जिक्यूटिव ऑर्डर के तहत सीरिया, ईरान, इराक, लीबिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया और यमन से आने वाले नागरिकों के लिए 90 दिनों के लिए और बाकी शरणार्थियों के लिए 120 दिनों तक अमेरिका में नो एंट्री घोषित कर दी थी।
पहले भी हुआ था एक सर्वे
ट्रंप का एग्जिक्यूटिव ऑर्डर आने के बाद 30 और 31 जनवरी को भी एक पोल हुआ था। रायटर्स और इप्सॉस की ओर से कराए गए इस पोल में भी ज्यादातर अमेरिकी नागरिकों ने किया ट्रंप का समर्थन किया था। इस सर्वे में 49 प्रतिशत
नागरिकों ने कहा कि उन्हें या तो वह 'पुरजोर' तरीके से या फिर कुछ हद तक राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हैं। वहीं 41 प्रतिशत ने कहा कि वह इस बैन के खिलाफ हैं। तो वहीं 10 प्रतिशत ऐसे थे जिन्होंने कहा उन्हें नहीं मालूम। लेकिन डेमोक्रेट और रिपब्लिकन पार्टी में इस बैन की वजह से काफी मतभेद नजर आया। 53 प्रतिशत डेमोक्रेट्स ने बैन के विरोध में वोट दिया तो 51 प्रतिशत रिपब्लिकन ने बैन के पक्ष में अपने विचार जाहिर किए। यह पोल ऑनलाइन था और अमेरिका के 50 राज्यों में कराया गया था। करीब 1201 लोगों से उनकी प्रतिक्रियाएं ली गई थीं। इनमें से 453 डेमोक्रेट्स और 478 रिपब्लिकन भी थे।












Click it and Unblock the Notifications