G20: दुनिया की सबसे सुरक्षित कार से आएंगे बाइडेन, गोली-बम छोड़िए रॉकेट लॉन्चर भी इसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन G-20 समिट के लिए 7 सितंबर को भारत आ रहे हैं। बाइडेन चार दिन तक भारत में रहेंगे। यह पहली बार होगा जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति इतने लंबे वक्त तक भारत में रहेंगे।

अमेरिकी राष्‍ट्रपति बाइडेन के साथ उनकी खास कार 'द बीस्‍ट' भी भारत आएगी। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति जिस कार पर यात्रा करते हैं उसे The Beast कहा जाता है। यह लिमोजिन कैटेगरी में आने वाली कैडिलेक कार है।

Joe Biden The Beast car

'द बीस्‍ट' में बख्तरबंद बाहरी हिस्सा, बख्तरबंद खिड़कियां, टॉप-स्पेक कम्‍युनिकेशंस सिस्‍टम और केवलर-रीइनफोर्स्‍ड टायर्स होते हैं। इसे दुनिया की सबसे सुरक्षित कार कहा जाता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति की इस कार पर हर वार बेअसर है। इसको न तो कोई गोली भेद सकती है और न ही कोई बम-बारूद इसे उड़ा सकता है। इस पर ग्रेनेड, शॉटगन्स, रॉकेट लॉन्चर, टीयर गैस तक का कोई असर नहीं पड़ता है।

इतना ही नहीं, द बीस्ट कैमिकल हमले तक को झेल सकती है। इसके बारे में दावा किया जाता है कि अंतरिक्ष से जमीन पर गिरने वाले क्षुद्र ग्रह के टकराव के बाद भी यह कार सलामत रहती है। इस कार में लगे पावरफुल जैमर होने की वजह से कोई भी साइबर अटैक इस कार पर नहीं किया जा सकता है।

किसी तरह की दुर्घटना की स्थिति में इसमें राष्‍ट्रपति के ब्‍लड ग्रुप का दो बैग भी रखा जाता है। साथ ही इसमें ऑक्‍सीजन आपूर्ति की सुविधा भी दी गई है।

इस कार की अन्य प्रमुख विशेषताओं में द बीस्ट में लगे माइक्रोफोन हैं जो वाहन के बाहर चल रही हर चीज को सुन सकते हैं। इसके लिए खिड़की नीचे करने या फिर दरवाजा खोलने की जरूरत तक नहीं पड़ती।

14,000 पाउंड वजनी और 18 फुट तक फैले भारी बख्तरबंद वाहन द बीस्ट को चलाना आसान नहीं है। द बीस्ट को चलाने वाले ड्राइवर को यूएस सिक्रेट सर्विस की तरफ से खास ट्रेनिंग दी जाती है।

उसे कठोर प्रशिक्षण अभ्यास से गुजरना होता है, ताकि कुछ भी अनहोनी होने पर या आपातकालीन स्थिति होने पर राष्ट्रपति को बचाया जा सके।

द बीस्ट लिमोसिन में आंसू गैस, लोडेड गन्स के साथ इसमें एक ग्रेनेड लांचर भी है जो राष्ट्रपति का पीछा करने का प्रयास करने वालों को पल भर में नेस्तनाबूत कर सकता है। दुश्मनों को चकमा देने के लिए द बीस्ट नकली कोहरा तक तैयार कर सकती है।

कहा जाता है कि प्रत्येक कैडिलैक प्रेसिडेंशियल लिमोसिन की कीमत लगभग 1.5 मिलियन डॉलर है। अगर भारतीय रुपये में इसे देखा जाए तो यह लगभग 12 करोड़ रुपये होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+