Donald Trump अपने विदेश मंत्री Rex Tillerson को व्हाइट हाउस से निकालने की तैयारी में
अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन की व्हाइट हाउस से एक सप्ताह के भीतर विदाई हो सकती है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने विदेश मंत्री को बाहर का रास्ता दिखाने की पूरी तैयारी कर चुके हैं।
Recommended Video


वॉशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन की व्हाइट हाउस से एक सप्ताह के भीतर विदाई हो सकती है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने विदेश मंत्री को बाहर का रास्ता दिखाने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद रेक्स टिलरस ने अमेरिकी विदेश मंत्री के रूप में पदभार संभाला था, जिन्होंने नॉर्थ कोरियाई मुद्दे को शांति से निपटाने और बातचीत का रास्ता अख्तियार करने की सबसे ज्यादा कोशिश की है।
यूएस मीडिया के अनुसार, टिलरसन व्हाइट हाउस में सिर्फ एक सप्ताह के मेहमान है और उनकी जगह सीआईए के निदेशक माइक पोम्पिओ को नियुक्त करने की योजना बनाई जा रही है। अगर टिलरसन को निकाला जाता है तो एक साल के भीतर ट्रंप सरकार में अब तक की यह सबसे बड़े डिप्लोमेट की विदाई होगी।
टिलरसन की विदाई की चर्चा को लेकर एक पूर्व सीनियर स्टेट डिपार्टमेंट के अधिकारी ने डैली टेलेग्राफ बात करते हुए कहा कि शायद वह यूएस इतिहास के सबसे खराब विदेश मंत्री होंगे। उनका कार्यकाल बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। टिलरसन के जाने के बाद ट्रंप के कैबिनेट में कई बड़े फेरबदल देखने को मिल सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक, टिलरसन की जगह माइक पोम्पिओ विदेश मंत्रालय संभालेंगे तो टॉम कॉटन को सीआईए का पदभार दिया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो टॉम कॉटन अब तक के सबसे युवा सीआईए डायरेक्टर होंगे।
-
US-Iran War के बीच Putin को क्यों याद आया COVID-19 महामारी का वक्त? बोले-‘गंभीर परिणाम’, Lockdown पर क्या कहा? -
Iran America War: ईरान की वो मिसाइलें जिसकी मार ने ट्रंप को कराया सरेंडर! दुबई-कतर, सऊदी में मचाया हाहाकार -
US Iran War Update: ट्रंप ने उतारी मिलिट्री तो ईरान कहां करेगा हमला, बता दिया, किन देशों पर पड़ेगा असर? -
Israel Stuck In War: ट्रंप-ईरान के समझौते से बुरे फंसे नेतन्याहू! इजरायल की होगी हार? क्या है ऑप्शन? -
Iran Ceasefire Conditions: 'होर्मुज पर कंट्रोल और मुआवजा’, सीजफायर के लिए ईरान ने रखी 10 शर्तें, फंस गए Trump! -
1987 का ‘ट्रंप ऐड’ आज बना अमेरिका की रणनीति? ईरान पर वही पुरानी जिद फिर दिखी, दुनिया के लिए खतरे की घंटी! -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Middle East War: ट्रंप बनने वाले थे ईरान के सुप्रीम लीडर? ईरान ने दिया डोज, हो गए अरमान ठंडे -
US-Iran War: ट्रंप के मुंह पर ईरान का तमाचा? USS Abraham Lincoln पर 101 मिसाइलें दागीं? आखिर सच क्या है? -
Trump China Visit: युद्ध के माहौल में चीन दौरे पर जा रहे हैं ट्रंप, 14-15 मई को बीजिंग में 'ग्रैंड डील' -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications