एलन मस्क पर भड़के जो बाइडेन! कहा, Twitter पूरी दुनिया में झूठ फैलाता है...
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि, एलन मस्क (Elon Musk) ने जो ट्विटर खरीदा है वह पूरी दुनिया में झूठ फैला रहा है।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) ने कहा है कि एलन मस्क ( Elon Musk) ने जो सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर (Twitter) खरीदा है, जो पूरी दुनिया में झूठ फैलाता है। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क 27 अक्टूबर को 44 बिलियन अमरीकी डॉलर की डील के बाद ट्विटर के नए मालिक बन चुके हैं। बता दें कि, अधिग्रहण के बाद, एलन मस्क ने माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म की नीतियों में कथित सुधार की शुरुआत की है। मस्क ट्विटर से कर्मचारियों की संख्या कम कर रहे हैं।

कंपनी 32 करोड़ रुपये का घाटा झेल रही है,मस्क ने कहा
ट्विटर में जारी छंटनी को लेकर कंपनी के प्रमुख एलन मस्क ने कहा है कि उनके पास और कोई विकल्प नहीं था। उन्होंने ट्विटर पर छंटनियों की खबर पर मुहर लगाई । मस्क ने अपना बचाव करते हुए कहा कि माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर छंटनी करने की बड़ी जरूरत थी। एलन मस्क ने कहा है कि उनके पास इसके अलावा और कोई दूसरा विकल्प नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि, कंपनी हर दिन 40 लाख डॉलर (32 करोड़ रुपये से अधिक) का घाटा झेल रही है।

बाइडेन चिंतित हैं
वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति सोशल मीडिया के माध्यम से झूठ के प्रसार पर गहरी चिंता जताई है। अमेरिका में अब कोई एडिटर नहीं है। हम उम्मीद करते हैं कि बच्चे यह समझने में सक्षम होंगे कि दांव पर क्या है। वहीं, व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने एक पत्रकार सम्मेलन में कहा कि, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गलत सूचनाओं के प्रवाह को कम करने की आवश्यकताओं पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि फेसबुक, ट्विटर अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से यूजर्स गलत सूचना फैला सकते हैं। इसलिए बाइडेन ने स्पष्ट तौर पर गलत सूचनाओं के प्रसार पर रोक लगाने की बात कही है।

ट्विटर पर सबकुछ अच्छा होगा, मस्क का वादा
मस्क ने वादा किया था कि वे ट्विटर को'हेलस्केप' में जाने से रोकेंगे। वहीं, दूसरी तरफ प्रमुख विज्ञापनदाताओं ने मस्क के ट्विटर अधिग्रहण के बारे में आशंका जताई थी। बता दें कि, एलन मस्क ने ट्विटर के अधिग्रहण के बाद उसकी लागत घटाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। ट्विटर पर शुक्रवार से कर्मचारियों की छंटनी शुरू हो गई है। जानकार बताते हैं कि एलन मस्क कंपनी के बुनियादी ढांचे की लागत घटाकर करीब एक अरब डॉलर बचाना चाहते हैं। ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ट्विटर को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करना चाहते हैं और इसी के तहत कंपनी में बड़े पैमाने पर छंटनी हो रही है।

ब्लू टिक के लिए पैसे देने होंगे
एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर (Twitter) की कमान संभालते ही आम लोगों पर महंगाई का भारी बोझ डाल दिया है। मस्क की तरफ से ट्विटर ब्लू टिक यूजर्स को प्रतिमाह 8 डॉलर यानी की करीब 650 रुपये देने को मजबूर किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलन मस्क ने अगले हफ्ते की शुरुआत में ट्विटर के ब्लू चेक मार्क के लिए चार्ज शुरू करने की योजना बनाई है।












Click it and Unblock the Notifications