Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

डोनल्ड ट्रंप का आईक्यू लेवल क्या है?

ट्ंप
Getty Images
ट्ंप

अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप अक्सर अपने हाई आईक्यू लेवल की बात करते रहते हैं,.

हाल ही ट्रंप ने कहा था कि उनका उनका आईक्यू लेवल विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन से ज्यादा है.

इससे पहले भी वे कई बार अपने हाई आईक्यू लेवल के बारे में बोल चुके हैं. साल 2013 में उन्होंने ट्वीट किया था उनका आईक्यू लेवल बराक ओबामा और जॉर्ज डब्ल्यू बुश से ज्यादा है.

इतना सब कुछ बोलने के बावजूद भी आजतक डोनल्ड ट्रंप ने कभी यह नहीं बताया कि उनका आईक्यू लेवल है कितना, तो आइए डोनल्ड ट्रंप के आईक्यू लेवल पर कुछ काम किया जाए.

क्या होता है आईक्यू?

आईक्यू जिसे इंटेलिजेंस क्योशेंट कहा जाता एक तरह का आंकड़ा होता है, जिसके ज़रिए यह पता लगाया जाता है कि कोई व्यक्ति कितना बुद्धिमान है.

आईक्यू लेवल जांचने का कोई एक निर्धारित टेस्ट नहीं होता. दुनिया की सबसे बड़ी और पुरानी आईक्यू सोसाइटी 'मेनसा' इसके लिए 200 से ज्यादा टेस्ट लेती है. कुछ टेस्ट एक घंटे के होते हैं तो कुछ टेस्ट की कोई समयसीमा नहीं होती.

ट्रंप को अमरीकी विदेश मंत्री टिलरसन ने मंदबुद्धि कहा?

अमेरिकन मेनसा में मनोवैज्ञानिक डॉक्टर फ्रैंक लॉलिस कहते हैं कि आमतौर पर आईक्यू टेस्ट में स्थान आधारित (Spatial), मात्रात्मक (Quantitative) और मौखिक कौशल जांचा जाता है.

स्थान आधारित कौशल में आकार और माप संबंधी सवाल, मात्रात्मक कौशल में गणित के सवाल और मौखिक कौशल जांचने के लिए शब्दों से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं.

मेनसा उन्हीं लोगों के नतीजों को स्वीकार करता है जो शीर्ष 2 प्रतिशत में स्कोर करते हैं. मोटे तौर पर यह आईक्यू स्कोर 130 तक बनता है.

अब तक कौन रहे सबसे बुद्धिमान राष्ट्रपति?

वर्जीनिया यूनिवर्सिटी में प्रेसिडेंसियल स्टडीज़ की निदेशक डॉक्टर बारबरा ए पैरी कहती हैं कि उन्होंने आज तक राष्ट्रपतियों के आईक्यू लेवल की कोई सूची तो नहीं बनाई है.

हालांकि वे कहती हैं, ''वैसे राष्ट्रपतियों के आईक्यू लेवल की सूची बनाने के लिए उनके विश्वविद्यालयों से 'फी बेटा काप्पा' की लिस्ट ली जा सकती है.''

फी बेटा काप्पा सम्मान की शुरुआत 1776 में हुई थी. पूरे अमरीका के 286 टॉप कॉलेजों से लिबरल आर्ट्स और विज्ञान में ग्रेजुएट होकर निकले सबसे होनहार छात्रों को यह सम्मान दिया जाता है.

अमरीका के 44 राष्ट्रपतियों में से 17 राष्ट्रपति फी बेटा काप्पा के सदस्य हैं. इसमें बिल क्लिंटन, जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश और जिमी कार्टर शामिल हैं.

इसके अलावा साल 2006 में कैलिफॉर्निया यूनिवर्सिटी ने अनुमान लगाया था कि जॉन क्विंकी एडम्स सबसे बुद्धिमान राष्ट्रपति रहे हैं.

कहां फिट बैठता है डोनल्ड ट्रंप का आईक्यू लेवल?

डॉक्टर पैरी कहती हैं, ''राष्ट्रपति ट्रंप अगर कभी भी अपना आईक्यू लेवल स्कोर जारी करेंगे तो मुझे ऐसा लगता है कि शायद यह लोगों के अनुमान से ज्यादा ही निकलेगा.''

वे आगे कहती हैं, ''लोग अक्सर ट्रंप को बेवकूफ और पागल कहते रहते हैं, लेकिन मै शर्त लगा सकती हूं कि उनका आईक्यू हमारे अनुमान से ज्यादा ही रहेगा.''

प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में पॉलीटिक्स एमेरिटस प्रोफेसर फ्रेड आई ग्रीनस्टीन ने राष्ट्रपतियों का प्रदर्शन मापने के लिए 6 गुणों वाली सूची बनाई है.

ट्रंप
Getty Images
ट्रंप

इस सूची में जनता के साथ मेलजोल, संगठन बनाने की ताकत, राजनीतिक कौशल, दूर दृष्टि, संज्ञानात्मक शैली और भावनात्मक बुद्धिमत्ता शामिल है.

डॉक्टर पैरी कहती हैं, ''ट्रंप भावनात्मक बुद्धिमत्ता, संज्ञानात्मक शैली, दूरदृष्टि और संगठन बनाने की ताकत के मामले में थोड़ा पिछड़ जाते हैं.''

''लेकिन वे जनता के साथ मेलजोल और अपने राजनीतिक कौशल के दम पर बुद्धिमान राष्ट्रपति की इस रेस में जीतते हुए नज़र आते हैं.''

अंत में जब सवाल उठता है कि राष्ट्रपति ट्रंप का आईक्यू लेवल ऊपर है या नीचे, इसके जवाब में डॉक्टर लॉलिस कहते हैं, ''अगर हम किसी को आइंस्टीन के जैसा जीनियस समझते हैं, लेकिन कई बार वह मेनसा के टेस्ट में अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाता, क्योंकि वह कुछ अलग ही सोच रहा होता है. ''

खैर जल्दी ही शायद लोगों को ट्रंप का असली आईक्यू लेवल पता लग जाए, मेनता ने ट्रंप और टिलरसन दोनों को आईक्यू टेस्ट के लिए आमंत्रित किया है.

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+