भारत-चीन सीमा विवाद पर बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, दोनों देश विवाद सुलझाने में सक्षम

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर जारी तनाव को लेकर मध्यस्थता की बात कही है। अमेरिका राष्ट्रपति ने कहा कि अगर मैं दोनों देशों के बीच सीमा विवाद को सुलझाने में कुछ मदद कर सकता हूं तो मुझे इसकी खुशी होगी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच लंबे वक्त से तनाव की स्थिति बनी हुई है। अगर वो इस विवाद को खत्म करने में कुछ कर सकते हैं, तो उन्हें इसकी खुशी होगी।

Recommended Video

    India China Tension : Donald Trump ने फिर दिया ऑफर,भारत-चीन की मदद करके खुशी होगी | वनइंडिया हिंदी
     American President Donald Trump again Offers Mediation On India-China Border Row

    व्हाइट हाउस में एक प्रसे कॉन्फ्रेंस के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत और चीन अपने सीमा विवाद को सुलझाने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि मैं चीन को जानता हूं। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से भारत को कठिनाईयां हो रही है और मैं उम्मीद करता हूं कि वो जल्द ही इससे बाहर निकल सकेंगे। राष्ट्रपति ने कहा कि अगर मैं इस तनाव को कम करने में कोई मदद कर सकता हूं तो मुझे खुशी होगी।

    आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ये बयान उस वक्त आया है, जब हाल ही में भारत और चीन के बीच कोड कमांडर स्तर के छठे तौर की वर्ता हुई है। दोनों देशों के बीच LAC पर जारी तनाव को कम करने के लिए कमांडर स्तर की लंबी बैठक हुई। जिसके बाद दोनों देशों के बीच सहमति बन गई है कि वो सीमा पर और सैनिक नहीं तैनात करेंगे। आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब अमेरिका राष्ट्रपति ने सीमा विवाद पर मध्यस्थता की पेशकश की है। इससे पहले भी कई बार डोनाल्ड ट्रंप भारत-चीन के सीमा विवाद को सुलझाने में मध्यस्थता की पेशकश कर चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+