पॉप स्टार रिहाना की कमाई में बंपर इजाफा, जानिए अब कितनी हो गई है कुल प्रॉपर्टी

किसान आंदोलन पर ट्वीट कर सुर्खियों में आईं पॉप स्टार रिहाना ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है।

लॉस एंजिलस, 5 अगस्त: हाल ही में भारत में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट कर सुर्खियों में आईं अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना के नाम अब एक बड़ी उप्लब्धि जुड़ गई है। अमेरिकी बिजनेस मैगजीन 'फोर्ब्स' ने रिहाना को दुनिया की सबसे रईस महिला संगीतकार घोषित किया है। 'फोर्ब्स' के मुताबिक, रिहाना की कुल संपत्ति 1.7 बिलियन डॉलर (1,26,10,26,85,000 रुपए) आंकी गई है। हालांकि, 'फोर्ब्स' ने बताया है कि रिहाना की कमाई का मुख्य स्रोत केवल म्यूजिक नहीं है, बल्कि उनकी इनकम के और भी कई स्रोत हैं।

Recommended Video

    Pop Singer Rihanna बनीं World Richest Female Musician, जानें कितनी है Property | वनइंडिया हिंदी
    क्या है रिहाना की इनकम का स्रोत

    क्या है रिहाना की इनकम का स्रोत

    'फोर्ब्स' मैगजीन के मुताबिक, रिहाना की कुल संपत्ति में से 1.4 बिलियन डॉलर फेंटी ब्यूटी कॉस्मेटिक्स लाइन के जरिए आए हैं, जिसमें उनकी हिस्सेदारी 50 फीसदी है। इसके अलावा उनकी संपत्ति के बाकी हिस्से में सैवेज एक्स फेंटी लॉन्जरी कंपनी में उनके शेयर और एक्ट्रेस-सिंगर के जरिए होने वाली कमाई शामिल है। रिहाना की एक ब्यूटी कंपनी भी है, जो 50 स्किन टोंस के लिए जानी जाती है।

    इससे पहले कितनी थी रिहाना की संपत्ति

    इससे पहले कितनी थी रिहाना की संपत्ति

    आपको बता दें कि इससे पहले साल 2020 में भी फोर्ब्स ने रिहाना को दुनिया की सबसे रईस महिलाओं की सूची में शामिल किया था और उनकी कुल संपत्ति 4407 करोड़ रुपए आंकी थी। रिहाना ने लंदन के '02 एरेना' में सोलो आर्टिस्ट के तौर पर अभी तक 10 म्यूजिक शो किए हैं, जो एक बड़ी उपलब्धि है। 2012 में रिहाना ने फिल्म बेटलशिप के जरिए अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की।

    15 साल की उम्र से शुरू किया म्यूजिक करियर

    15 साल की उम्र से शुरू किया म्यूजिक करियर

    हॉलीवुड की मशहूर सिंगर और एक्टर रिहाना ने महज 15 साल की उम्र से अपना म्यूजिक करियर शुरू किया था। रिहाना ने अपने करियर की शुरुआत में ही दिग्गज म्यूजिक प्रोड्यूसर इवान रोजर्स और कर्ल स्टर्कन के साथ परफॉर्म करने का एक बड़ा मुकाम हासिल किया। 'म्यूजिक ऑफ द सन' नाम से 2005 में रिहाना का पहला म्यूजिक एलबम आया। हालांकि रिहाना को इंडस्ट्री में सबसे बड़ी पहचान उनके एलबम 'गुड गर्ल गॉन बैड' से मिली, जिसने काफी धूम मचाई।

    32 साल के करियर में हासिल किए ये अवॉर्ड

    32 साल के करियर में हासिल किए ये अवॉर्ड

    'गुड गर्ल गॉन बैड' के बाद रिहाना के करियर को पंख लगे और उन्होंने एक के बाद एक कई हिट म्यूजिक एलबल रिलीज किए। इनमें 'अनअपोलोजेटिक', 'रेटेड आर', 'लाउड' और 'टॉक दैट टॉक' शामिल है। हॉलीवुड में अपने महज 32 साल के करियर में रिहाना अब तक 13 अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड, 12 बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड, 9 ग्रेमी अवॉर्ड और 6 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल कर चुकी हैं। रिहाना को उनके एलबम 'अंब्रेला' के लिए पहली बार ग्रेमी अवार्ड से सम्मानित किया गया।

    कोरोना राहत फंड के लिए जुटाए 36 करोड़ रुपए

    कोरोना राहत फंड के लिए जुटाए 36 करोड़ रुपए

    सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट्स और तस्वीरों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वालीं रिहाना सामाजिक कार्यों में भी आगे रहती हैं। बीते साल मार्च के महीने में रिहाना ने अपने एनजीओ क्लारा लियोनेल फाउंडेशन के जरिए कोरोना वायरस राहत फंड के लिए 36 करोड़ रुपए जमा किए। इसके अलावा रिहाना ने खुद भी 2 मिलियन डॉलर की एक बड़ी रकम राहत फंड में दान दी।

    किसान आंदोलन को लेकर रिहाना ने क्या कहा था

    किसान आंदोलन को लेकर रिहाना ने क्या कहा था

    पॉप स्टार रिहाना हाल ही में उस वक्त विवादों में घिरीं, जब उन्होंने भारत में चल रहे किसानों के आंदोलन को लेकर ट्वीट किया। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के धरनास्थल पर इंटरनेट सेवा बंद किए जाने का विरोध करते हुए रिहाना ने ट्विटर पर लिखा, 'इस बारे में हम सभी लोग बात क्यों नहीं कर रहे हैं?' रिहाना के इस ट्वीट को लेकर काफी सियासी हंगामा मचा। वहीं, उनके ट्वीट को लेकर बॉलीवुड भी बंटा हुआ नजर आया।

    ट्रंप के फैसले का भी विरोध कर चुकी हैं रिहाना

    ट्रंप के फैसले का भी विरोध कर चुकी हैं रिहाना

    ऐसा नहीं है कि किसान आंदोलन पर ट्वीट कर रिहाना पहली बार सुर्खियों में आई हैं। इससे पहले भी वो कई बड़े मौकों पर इस तरह ट्वीट कर चुकी हैं। पुलिस बर्बरता के विरोध में रिहाना ने अमेरिका में साल 2016 में बियॉन्से, क्रिस रॉक और जेनिफर हडसन के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मुस्लिम देशों के यात्रियों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया तो वो खुलकर इस फैसले के विरोध में उतरीं।

    ये भी पढ़ें- महिला हफ्तों तक पर्स में लेकर घूमती रही 3 अरब रुपए की लॉटरी, ऐसे चला मालूम

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+