OMG:महिला हफ्तों तक पर्स में लेकर घूमती रही 3 अरब रुपए की लॉटरी, ऐसे चला मालूम

बर्लिन, जुलाई 29: सोचिए अगर आपकी कई अरब रुपए की लॉटरी लगी हो और आपको कई हफ्तों तक इस बात का पता ही ना चले कि आपके पर्स में डली लॉटरी आपको अरबपति बनाने वाली है। दरअसल एक ऐसा ही मामला सामने आया है। लॉटरी अधिकारियों का कहना है कि जर्मनी में एक महिला अपने बटुए में हफ्तों तक बिना यह जाने लॉटरी टिकट डाले लेकर घूमती रही। इस बात की जरा भी भनक नहीं थी कि उसकी कीमत लगभग 33 मिलियन यूरो (2.9 अरब रुपए) है।

लॉटरी की एक मात्र विजेता थी महिला

लॉटरी की एक मात्र विजेता थी महिला

लॉटरी कंपनी लोट्टो बायर्न ने बुधवार को कहा कि 45 वर्षीय महिला 9 जून को घोषित किए गए एक ड्रॉ की एकमात्र विजेता थी, जिसने जर्मन लॉटरी टिकट पर सात क्षेत्रों का सही अनुमान लगाया था। महिला का नाम छुपाते हुए कंपनी ने उसकी ओर से बताया कि, "मुझे अभी भी यह सोचकर चक्कर आ जाता है कि मैंने कई हफ्तों तक लापरवाही से लगभग 33 मिलियन यूरो अपने पर्स में रखे।

इन कामों में महिला लगाएगी लॉटरी का पैसा

इन कामों में महिला लगाएगी लॉटरी का पैसा

लॉटरी जीतने वाली महिला ने बताया कि, उसने 1.20 यूरो में लॉटरी टिकट का एक रेंडम नंबर चुना था और इसके साथ ही उसका फिर से इस खेलने का कोई प्लान नहीं था। लॉटरी विनर महिला ने कहा कि, जीती गई रकम मेरे पति, मेरी बेटी और मेरे लिए पर्याप्त से अधिक है। मैं पूरी जिंदगी इससे आराम से रह सकती हूं। महिला ने कहा कि, वह इस रकम को पर्यावरण के सुधार में लगाने की योजना बना रही हैं।

उबर ईट्स में काम करने वाली महिला ने भी जीती 1.87 करोड़ की लॉटरी

उबर ईट्स में काम करने वाली महिला ने भी जीती 1.87 करोड़ की लॉटरी

इससे पहले अमेरिका के मैरीलैंड में रहने वाली महिला ने करोड़ों रुपए की लॉटरी जीती। महिला उबर ईट्स में ड्राइवर का काम करती थी। एक दिन काम के सिलसिले में वो क्विक सेस मार्ट में गई। तभी वहां पर उसने कुछ लॉटरी टिकट बिकते हुए देखे। कुछ देर सोचने के बाद महिला ने उसे खरीदने का फैसला किया। एक दिन उनके फोन पर मैसेज आया, जब उन्होंने उसे देखा तो उनके होश उड़ गए। जो लॉटरी काम के दौरान उन्होंने खरीदी थी, उस पर 250,000 डॉलर का जैकपॉट था। भारत के हिसाब से देखें तो ये राशि 1.87 करोड़ रुपये से ज्यादा की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+