Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

America: व्हाइट हाउस ने मुस्लिम मेयर को ईद समारोह में आने से रोका, सीक्रेट सर्विस की कार्रवाई पर फूटा गुस्सा

अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियों पर सैकड़ों बेगुनाह मुस्लिमों को जांच के नाम पर प्रतिड़ित करने के आरोप लगे हैं। सीआईए और एफबीआई मुस्लिमों से एयरपोर्ट्स पर काफी सख्त पूछताछ करता है।

White House block Muslim mayor

White House block Muslim mayor: यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस ने एक मुस्लिम मेयर को मुस्लिमों के लिए पवित्र महीने रमजान के अंत में व्हाइट हाउस में होने वाले कार्यक्रम में जाने से रोक दिया।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की तरफ से ईद के कई दिनों के बाद ईद कार्यक्रम का आयोजन व्हाइट हाउस में किया गया था, जिसमें भाग लेने से मुस्लिम मेयर को रोक दिया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को ईद-उल-फितर समारोह के लिए व्हाइट हाउस पहुंचने से कुछ समय पहले, मेयर मोहम्मद खैरुल्लाह ने कहा, कि उन्हें व्हाइट हाउस से एक फोन आया था, जिसमें कहा गया, कि उन्हें सीक्रेट सर्विस की तरफ से व्हाइट हाउस आने की इजाजत नहीं दी गई है, लिहाजा वो ईद समारोह में शामिल नहीं हो सकते हैं।

ईद कार्यक्रम के दौरान जो बाइडेन ने वहां मौजूद सैकड़ों मेहमानों को संबोधित किया।

व्हाइट हाउस ने क्यों रोका?

मेयर मोहम्मद खैरुल्लाह ने कहा, कि व्हाइट हाउस के अधिकारी ने यह नहीं बताया, कि सीक्रेट सर्विस ने उनके प्रवेश पर रोक क्यों लगाई। 47 वर्षीय खैरुल्लाह ने काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस के न्यू जर्सी चैप्टर को सूचित किया है, कि उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस ग्रुप ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से FBI के 'सूचना के प्रसार' को रोकने के लिए कहा है, जिसे "आतंकवादी स्क्रीनिंग डेटा सेट" के रूप में जाना जाता है, जिसमें सैकड़ों हजारों व्यक्ति शामिल हैं। मुस्लिम समूह ने खैरुल्लाह को सूचित किया, कि उसके नाम और जन्मतिथि वाला एक व्यक्ति एक डेटा सेट में मौजूद था, 2019 में शामिल किया गया था।

आपको बता दें, कि मेयर मोहम्मद खैरुल्लाह उन मुस्लिम नेताओं में से रहे हैं, जिन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के यात्रा प्रतिबंध पर कड़ा एतराज जताया था, जिसमें मुस्लिम देशों के नागरिकों पर अमेरिका आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। डोनाल्ड ट्रंप ने मुस्लिमों की अमेरिका में एंट्री सीमित कर दी थी।

मेयर मोहम्मद खैरुल्लाह ने कहा, कि उन्होंने सीरियन अमेरिकन मेडिकल सोसाइटी और वतन फाउंडेशन के साथ मानवीय कार्य करने के लिए बांग्लादेश और सीरिया की यात्रा भी की है।

कार्यक्रम में एंट्री नहीं मिलने के बाद घर जाते वक्त मेयर मोहम्मद खैरुल्लाह ने एक इंटरव्यू में बताया, कि व्हाइट हाउस में एंट्री रोके जाने से वो स्तब्ध और हैरान हैं।

उन्होंने कहा, कि "ये किसी पार्टी में जाने या ना जाने को लेकर नहीं है, बल्कि बात ये है, कि मेरी पहचान को लेकर मुझे रोका गया और मुझे निशाना बनाया गया। और मुझे नहीं लगता, कि संयुक्त राज्य अमेरिका में सर्वोच्च कार्यालय को इस तरह की रूपरेखा के साथ ऐसा काम करना चाहिए।"

सीक्रेट सर्विस ने वजह बताने से किया मना

वहीं, सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता एंथोनी गुग्लील्मी ने पुष्टि की है, कि खैरुल्ला को व्हाइट हाउस परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई, लेकिन ऐसा क्यों किया गया, यह बताने से इनकार कर दिया।

गुग्लील्मी ने एक बयान में कहा, कि "इससे हुई किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है, लेकिन मेयर को आज शाम व्हाइट हाउस परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई।" उन्होंने कहा, कि "दुर्भाग्य से, हम व्हाइट हाउस में हमारे सुरक्षा संचालन के लिए उपयोग किए जाने वाले विशिष्ट सुरक्षात्मक साधनों और विधियों पर आगे टिप्पणी करने में सक्षम नहीं हैं।"

मुस्लिमों से भेदभाव का आरोप

खैरुल्लाह ने कहा, कि उन्हें 2019 में भी अधिकारियों ने रोक लिया था, न्यूयॉर्क में जॉन एफ कैनेडी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तीन घंटे तक पूछताछ की गई थी और उनसे पूछा गया था, कि क्या वह किसी "आतंकवादी" को जानते हैं। यह घटना तब हुई जब वह तुर्की की पारिवारिक यात्रा के बाद अमेरिका लौट रहे थे, जहां उनकी पत्नी का परिवार है।

वहीं, एक अन्य अवसर पर, उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ समय के लिए यूएस-कनाडाई सीमा पर रोक कर रखा गया था, क्योंकि वह परिवार के साथ देश वापस आ रहे थे।

खैरुल्लाह का जन्म सीरिया में हुआ था, लेकिन 1980 के दशक की शुरुआत में हाफ़िज़ अल-असद की सरकार द्वारा सरकारी कार्रवाई में उनका परिवार विस्थापित हो गया था। 1991 में न्यू जर्सी जाने से पहले उनका परिवार सऊदी अरब भाग गया था। तब से वह अमेरिका में हीं रहते हैं।

वह 2000 में अमेरिकी नागरिक बने और 2001 में मेयर के रूप में अपने पहले कार्यकाल के लिए चुने गए। उन्होंने एक स्वयंसेवक फायर फाइटर के रूप में 14 साल भी बिताए। खैरुल्लाह ने कहा, कि उन्होंने 2012 से 2015 तक मानवीय सहायता संगठनों के साथ सीरिया की सात यात्राएँ कीं, क्योंकि गृहयुद्ध ने देश के अधिकांश हिस्सों को तबाह कर दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+