अमेरिकी जवान को दी जाती है सबसे खतरनाक ट्रेनिंग, पिलाया जाता है कोबरा का खून

मिलिट्री की ट्रेनिंग कितनी मुश्किल है ये तो हर कोई जानता है। जवानों को मुश्किल से मुश्किल हालातों में रहना सिखाया जाता है। कैसे कम से कम संसाधन पर जीवित रहा जाए, इसकी ट्रेनिंग भी जवानों को दी जाती है। अमेरिकी मरीन्स को तो ट्रेनिंग के दौरान उन्हें कोबरा का खून पिलाया जाता है।

US

बैंकॉक। मिलिट्री की ट्रेनिंग कितनी मुश्किल है ये तो हर कोई जानता है। जवानों को मुश्किल से मुश्किल हालातों में रहना सिखाया जाता है। कैसे कम से कम संसाधन पर जीवित रहा जाए, इसकी ट्रेनिंग भी जवानों को दी जाती है। अमेरिकी मरीन्स को तो ट्रेनिंग के दौरान उन्हें कोबरा का खून पिलाया जाता है। ये जवान इस खतरनाक सांप का ये खून खुशी-खुशी पीते हैं।

खुशी-खुशी पीते हैं कोबरा का खून

खुशी-खुशी पीते हैं कोबरा का खून

अमेरिका के मिलिट्री ट्रेनिंग कितनी खतरनाक होती है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें कोबरा का खून पिलाया जात है। अमेरिकी मरीन्स की थाईलैंड में ट्रेनिंग की तस्वीरें सामने आई है जिनमें वो खुशी-खुशी कोबरा का खून पी रहे हैं।

थाईलैंड में हो रही है ये खतरनाक ट्रेनिंग

थाईलैंड में हो रही है ये खतरनाक ट्रेनिंग

अमेरिका के कई जवानों को 'कोबरा गोल्ड 2018' ज्वाइंट मिलिट्री एक्सरसाइज में थाईलैंड में प्रशिक्षित किया जा रहा है। यहां जंगल में जीवित रहने की एक ट्रेनिंग में सेना के जवानों को कोबरा पकड़ना सिखाया गया।

जंगल में जीवित रहने के लिए पीते हैं खून

जंगल में जीवित रहने के लिए पीते हैं खून

जवानों ने इस ट्रेनिंग में न केवल खतरनाक कोबरा सांप को पकड़ना सीखा, बल्कि उन्होंने उसका खून भी पीया। कई जवानों ने इस खतरनाक सांप के खून को खुशी-खुशी पीया। तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अमेरिका के जवानों को कितनी खतरनाक मिलिट्री ट्रेनिंग से गुजरना पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+