जिस अमेरिकी हेलिकॉप्टर Bell 212 ने ली ईरानी राष्ट्रपति की जान, पहले भी ले चुका कईयों के प्राण, क्यों बना काल?

Iran President Ebrahim Raisi death: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई है। क्रैश में रईसी के अलावा ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन, पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर मालेक रहमती और धार्मिक नेता मोहम्मद अली आले-हाशेम समेत कुल 9 लोगों की मौत हुई है।

हादसे के वक्त इब्राहिम रईसी अमेरिकी हेलिकॉप्टर Bell 212 में सवार थे। सैन्य विश्लेषक सेड्रिक लीटन ने ये जानकारी दी है कि ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी बेल 212 हेलिकॉप्टर में संभवत यात्रा कर रहे थे। ये हेलिकॉप्टर पहले भी कईयों की जिंगही निगल चुका है।

Iran President Ebrahim Raisi death

इस हादसे के बाद अमेरिकी हेलिकॉप्टर Bell 212 की सिक्योरिटी और उसकी खामियों को लेकर फिर से सवाल उठने लगे हैं। आइए जानें ये हेलिकॉप्टर क्यों लोगों के लिए काल बनता जा रहा है?

रिपोर्ट के मुताबिक इब्राहिम रईसी जिस बेल 212 हेलिकॉप्टर में बैठे थे, उसमें 15 सीटें थीं। इसमें पायलट और 14 लोगों के बैठने की जगह होती है। बेल 212 हेलिकॉप्टर एक मीडियम साइज का 2 इंजन वाला हेलिकॉप्टर है। इस हेलिकॉप्टर में 2 ही ब्लेड होते हैं।

Bell 212 Helicopter Origins: बेल 212' कब बना?

बेल हेलिकॉप्टर 1960 के दशक का था। इसे अमेरिकी कंपनी बेल टेक्सट्रॉन इंक ने बनाया था। बेल 212 हेलिकॉप्टर बेल 205 का अपग्रेड वर्जन माना जाता है। बेल 212 हेलिकॉप्टर कंपनी के सबसे बेहतरीन मॉडलों में से एक था।

1960 के दशक के अंत में इसे कनाडाई सेना के लिए विकसित किया गया था। इसके नए डिजाइन में एक की जगह दो टर्बोशाफ्ट इंजन का इस्तेमाल किया गया है। जिससे इसकी वहन क्षमता अधिक हो गई। अमेरिकी मिलिट्री ट्रेनिंग दस्तावेजों के मुताबिक हेलिकॉप्टर को 1971 में पेश किया गया था और संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा दोनों ने तुरंत अपना लिया था।

Iran President Ebrahim Raisi death

कौन-कौन करता है Bell 212 हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल

बेल 212 हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल ज्यादातर सिविलियन, कमर्शियल और सेना के लिए किया जाता है। बेल 212 हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल गैर-सैन्य संगठनों में जापान के कोस्ट गार्ड, अमेरिका में कानून प्रवर्तन एजेंसियां और फायर ब्रिगेड, थाईलैंड की राष्ट्रीय पुलिस इसका इस्तेमाल करती है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह स्पष्ट नहीं है कि ईरान की सरकार इसका इस्तेमाल किस पैमाने पर करती है, लेकिन इसकी वायु सेना और नौसेना में कुल 10 Bell 212 हेलिकॉप्टर शामिल हैं।

Iran President Ebrahim Raisi death

Bell 212 हेलिकॉप्टर के पहले भी हो चुके हैं कई हादसे

फ़्लाइट सेफ्टी फ़ाउंडेशन के मुताबिक, बेल 212 की सबसे हालिया घातक दुर्घटना सितंबर 2023 में हुई थी, जब एक निजी तौर पर संचालित विमान संयुक्त अरब अमीरात के तट पर क्रैश हो गया था। वहीं ईरान में भी 2018 में दुर्घटना हुई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी।

इसके अलावा 1997 में भी बेल 212 हेलिकॉप्टर लुइसियाना के तट पर क्रैश हो गया था, जिसमें 8 लोगों की मौत हुई थी। 2009 में बेल 212 हेलिकॉप्टर कनाडा में क्रैश हुआ था, जिसमें 17 से 18 लोगों की जान चली गई थी।

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये हेलिकॉप्टर काफी पुराना है, इसलिए इसके स्पेयर पार्ट्स मिलने में दिक्कत आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+