अमेरिकी अरबपति थॉमस ली ने की आत्महत्या, ऑफिस में खुद को मारी गोली
अमेरिकी अरबपति थॉमस ली ने की आत्महत्या ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने न्यूयॉर्क में अपने ऑफिस में खुद को गोली मारी ली है।

US Billionaire Thomas Lee: अमेरिकी अरबपति थॉमस ली (Thomas Lee) अपने दफ्तर में मृत मिले हैं। खबरों के मुताबिक उन्होंने आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि अरबपति फाइनेंसर थॉमस ली की डेड बॉडी न्यूयॉर्क के 767 फिफ्थ एवेन्यू के ऑफिस में मिली। ली की मौत गोली लगने से होना बताया जा रहा है।
गोली मारकर की सुसाइड
बिजनेसमैन थॉमस ली को उनकी इंवेस्टमेंट फर्म हेड ऑफिस फिफ्थ एवेन्यू मैनहट्टन ऑफिस में गुरुवार सुबह लगभग 11:10 बजे स्थानीय समयानुसार मृत घोषित कर दिया गया है। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार अपने ऑफिस में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली।
ऑफिस में बाथरूम के फर्श पर मिली लाश
रिपोर्ट के मुताबिक ली की मृत्यु गोली लगने से हुई है। उनको बचाने के सभी कोशिश नाकाम रही। ली को ऑफिस में बाथरूम के फर्श पर एक महिला सहायक द्वारा देखा गया था। सुबह से कोई जानकारी नहीं मिलने के बाद उनकी तलाश की जा रही थी। फॉक्स न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, थॉमस ली के पारिवारिक मित्र और प्रवक्ता माइकल सीट्रिक ने एक बयान में कहा, "टॉम की मौत से परिवार बेहद दुखी है।" हालांकि उनकी आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
दो अरब डॉलर थी संपत्ति
फोर्ब्स के मुताबिक थॉमस ली की मौत के वक्त संपत्ति करीब दो अरब डॉलर थी। ली की फैमिली में उनकी पत्नी ऐन टेनेनबॉम और पांच बच्चे हैं। थॉमस, ली इक्विटी के फाउंडर और चेयरमैन थे, जिसकी स्थापना उन्होंने 2006 में की थी और इससे पहले उन्होंने थॉमस एच. ली पार्टनर्स के अध्यक्ष और सीईओ के रूप में कार्य किया था, जिसकी स्थापना उन्होंने 1974 में की थी। पिछले 46 वर्षों में अरबपति ली ने सैकड़ों डील में 15 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश किया था।
Recommended Video
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications