अमेरिका में पक्षी के टकराने के बाद प्लेन के इंजन लगी आग, हवा में काफी देर तक उड़ता रहा विमान, देखिए
अमेरिका में तीन दिन पहले भी एक यात्री विमान के इंजन में आग लग गई थी, जिसने अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना के शार्लोट डगलस एयरपोर्ट उड़ान भरा था। उस विमान के यात्री भी बाल बाल बचे थे।

US Flight Fire News: अमेरिका में भीषण विमान हादसा होते होते बचा है और एक विमान से पक्षी के टकराने के बाद प्लेन के इंजन में आग लग गई। बताया जा रहा है, कि ये विमान अमेरिकन एयलाइंस का था और रविवार को ये हादसा हुआ है, जब ओहायो एयरपोर्ट पर फ्लाइट को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
विमान से टकराया था पक्षी
अभी तक की जांच के मुताबिक, ये विमान के पक्षी से टकराने के बाद उसक इंजन में आग लग गई और ये घटना 23 अप्रैल के सुबह की है, जबकि अब इसका वीडियो सामने आया है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने सीबीएस न्यूज को दिए एक बयान में कहा, कि "इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ और विमान स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजे जॉन ग्लेन कोलंबस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया।"
हवाई अड्डे के अधिकारियों ने ट्विटर पर इस घटना को स्वीकार किया और कहा, कि विमान सुरक्षित रूप से उतर गया है।
हवाई अड्डे के अधिकारियों ने एक ट्वीट में लिखा, कि "आपातकालीन कर्मचारियों ने आज सुबह सीएमएच में एक विमान की सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई, जिसमें इंजन में आग लगने की सूचना थी। विमान सुरक्षित रूप से उतरा और हवाई अड्डा खुला हुआ और चालू है।"
ट्रैकिंग साइट फ्लाइटअवेयर के मुताबिक, बोइंग 737 कमर्शियल जेट विमान, अपने शुरुआती टेकऑफ़ के लगभग 30 मिनट बाद रविवार को हवाईअड्डे पर वापस उतर आया। ये विमान अमेरिका के ही एरिजोना स्टेट के फीनिक्स स्काई हार्बर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की उड़ान भर रहा था और इसने अमेरिका के ओहायो स्टेट के कोलंबस शहर के जॉन ग्लेन हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, उड़ान भरने के करीब 40 मिनट के बाद विमान के विंग्स से आग निकलना शुरू हुआ और पता चला, कि विमान के इंजन में आग लग गई है।
हो सकता था बड़ा हादसा
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने विमान के सुरक्षित लैंडिंग होने के बाद बताया, कि टेक ऑफ करने के बाद ही एक पक्षी इस फ्लाइट से टकरा गया था और उसके बाद इंजन में आग लग गई थी। हालांकि, इसने आगे कहा, कि हादसे में कोई भी नागरिक घायल नहीं हुआ।
आपको बता दें, कि अगर थोड़ी सी आग और फैलती, तो ये भीषण हादसा हो सकता था। वहीं, यात्रियों ने कहा, कि इंजन में आग लगने की खबर जब उन्हें लगी, तो वो बुरी तरह से घबरा गये थे, लेकिन फिर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई और हम सभी सुरक्षित बाहर निकाल लिए गये। रिपोर्ट के मुताबिक, बाद में यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से गंतव्य स्थान तक भेजा गया।
वहीं, न्यूयॉर्क पोस्ट ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है, कि तीन दिन पहले भी एक यात्री विमान के इंजन में आग लग गई थी, जिसने अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना के शार्लोट डगलस एयरपोर्ट उड़ान भरा था। हालांकि, उस वक्त भी विंग्स तक आग फैलने के बाद कोई नुकसान नहीं हुआ।












Click it and Unblock the Notifications