इस चक्कर में महिला ने 10 बार शादी कर लिया तलाक, अब हो रही नए दूल्हे की तलाश

नई दिल्ली: वैसे भारत में ज्यादातर लोग एक बार शादी करते हैं और उसे कई जन्मों का बंधन मान लेते हैं, जबकि विदेशों में मामला एकदम उल्टा है। वहां पर कई लोग 2-3 शादियां कर लेते हैं, लेकिन अब अमेरिका से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक महिला 10 शादियां कर चुकी है। इसके पीछे का जो कारण है उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

चाहती हैं एक दम परफेक्ट पति

चाहती हैं एक दम परफेक्ट पति

दरअसल अमेरिका में एक 56 वर्षीय महिला कैसी "डॉ. फिल शो" में अपने जिंदगी और रिश्तों को लेकर सलाह लेने आई थीं। उसको इस बात से दुख था कि उसके रिश्ते ज्यादा दिनों तक नहीं चलते हैं। जब डॉ. फिल ने उसकी शादियों के बारे में पूछा, तो जवाब सुनकर सभी के होश उड़ गए। उसने अब तक 10 शादियां की हैं। 9 शादी तो पहले टूट चुकी है, जबकि अब वो अपने 10वें पति से रिश्ता खत्म कर रही हैं। वो एकदम परफेक्ट आदमी चाहती हैं, जिस वजह से उनके रिश्ते टूट रहे हैं। कैसी अपने लिए सही साथी खोजने के लिए इतनी दृढ़ हैं कि उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि कितनी शादियां होती हैं।

 8 साल सबसे लंबा रिश्ता

8 साल सबसे लंबा रिश्ता

महिला के मुताबिक 10 शादियों में उसकी सबसे लंबी शादी 8 साल तक चली थी, जबकि एक पति ऐसा था जिसने 6 महीने में ही रिश्ता खत्म कर लिया। अब वो 10वें पति को तलाक देने जा रही है। उसकी कहानी सुनकर डॉ फिल हैरान रह गए, उनको यकीन ही नहीं हो रहा था कि कोई महिला 10 शादी कर सकती है। उन्होंने कई बार कैसी से पूछा क्या आपने वास्तव में 10 पतियों को तलाक दिया है, जिस पर महिला ने कहा हां।

हंसते हुए हो गईं भावुक

हंसते हुए हो गईं भावुक

डॉ. फिल ने महिला से कहा कि आप इसे गर्व के साथ बता रही हैं। आप उस मुकाम पर हैं, जहां आप ये सब सोचकर हंसती हैं, जबकि कई लोग ऐसा करके दुखी होते हैं। इस पर कैसी पहले हंसी, फिर थोड़ा भावकु हो गईं। उन्होंने कहा कि ये सब मुझे हंसी मजाक नहीं लगता है। कैसी के मुताबिक जब वो किसी के साथ विवाह के बंधन में रहती हैं, तो जब तक उनका रिश्ता निभता है, तब तो वो निभाती हैं। इसके बाद कह देती हैं कि अब उन्हें तलाक ले लेना चाहिए। अभी तक हर बार उन्होंने ही तलाक की बात पहले बोली है। उन्हें एक दम परफेक्ट पति चाहिए।

इस वजह से टूटा 10वां रिश्ता

इस वजह से टूटा 10वां रिश्ता

कैसी ने बताया कि उनकी पहली शादी आठ साल चली थी। इसके बाद दूसरी सात साल। अब उनका जो पति है वो उन पर काफी कंट्रोल करना चाहता है। जिस वजह से उनको तलाक लेना पड़ रहा। उन्होंने कहा कि भले ही उनकी 10 शादियां टूटी हों, लेकिन उनके अच्छे जीवन साथी की तलाश जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+