दुनिया के गरीब देशों को 50 करोड़ अतिरिक्त कोविड वैक्सीन दान करेगा अमेरिका
संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया भर के निम्न और निम्न-मध्यम आय वाले देशों को दान देने के लिए अतिरिक्त (500 मिलियन) 50 करोड़ वैक्सीन की खरीद करेगा।
वाशिंगटन, 22 सितंबर। संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया भर के निम्न और निम्न-मध्यम आय वाले देशों को दान देने के लिए अतिरिक्त (500 मिलियन) 50 करोड़ वैक्सीन की खरीद करेगा। बाइडेन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 50 करोड़ वैक्सीन दान करने के साथ अमेरिका द्वारा कुल दान की हुई वैक्सीन की संख्या 1.1 बिलियन हो जाएगी।

कोरोना को समाप्त करने के लिए वैश्विक शिखर सम्मेलन का पूर्वावलोकन करते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडेन कल इस बात की घोषणा करेंगे कि अमेरिका निम्न आय वर्ग के लोगों को दान करने के लिए फाइजर वैक्सीन की 50 करोड़ अतिरिक्त डोज खरीद रहा है। अधिकारी ने कहा कि ये वैक्सीन एकदम मुफ्त में दी जाएंगी। ये आधा अरब टीके अमेरिका में ही अमेरिकी कामगारों द्वारा बनाए जाएंगे और जनवरी से इसकी आपूर्ति शूरू की जाएगी। इसका मतलब है कि अगले साल जनवरी से सितंबर तक हम दुनिया को 80 करोड़ टीके भेजेंगे।
यह भी पढ़ें: Fact Check: क्या कमरे में केवल कोरोना संक्रमित व्यक्ति के मास्क पहनने से बाकी लोग सुरक्षित रहेंगे? जानिए सच
अधिकारी ने आगे कहा कि अमेरिका ने अब तक दुनिया को 600 मिलियन से अधिक कोविड-19 वैक्सीन खुराक दान करने के लिए प्रतिबद्ध किया है। इसमें 50 करोड़ फाइजर वैक्सीन शामिल हैं जिन्हें अमेरिका ने इस गर्मी की शुरुआत में 100 देशों को दान करने के लिए खरीदा था, यह किसी भी देश द्वारा कोविड-19 टीकों का सबसे बड़ा दान है। अमेरिका ने अब तक इन खुराकों में से 160 मिलियन डोज दुनिया भर के 100 देशों को भेजी हैं, जिनमें पाकिस्तान, श्रीलंका, सूडान, अल सल्वाडोर और इथियोपिया जैसे देश शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications