Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अगर ऐसा हुआ तो पाकिस्तान की जमीनों पर राज करेगा आतंकवाद- अमेरिका

वॉशिंगटन। आतंकवाद को लेकर अमेरिका लगातार पाकिस्तान पर दबाव बना रहा है। रेक्स टिलरसन ने शुक्रवार को चेतावनी भरे लफ्जों में कहा है कि अगर पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाम साबित हुआ तो वो दिन दूर नहीं जब उनकी जमीनों पर आतंकवाद राज करेंगे। टिलरसन ने कहा पाकिस्तान अगर आतंकवाद के खिलाफ अपना रवैया नहीं बदलता है तो उनके कुछ भू भाग को आतंकवाद अपने कब्जे में ले लेंगे।

अगर ऐसा हुआ तो पाकिस्तान की जमीनों पर राज करेगा आतंकवाद-US

अमेरिकी विदेश मंत्री टिलरसन लगातार पाकिस्तान पर आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई ना करने के कारण पिछले कई वक्त से कड़ा रुख अपनाते हुए नजर आए हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल आतंकवाद काबूल पर अपना फोकस बना रहे हैं, पाकिस्तान ने अगर अपना रवैया नहीं बदला तो इस्लामाबाद अगला निशाना हो सकता है।

टिलरसन ने कहा कि पाकिस्तान और हक्कानी नेटवर्क के बीच करीब एक दशक से रिश्ता बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को हक्कानी नेटवर्क से अपना रिश्ता तोड़ना होगा और फिर भी वहां की सरकार सतर्क नहीं रही तो उन्हें अपने देश से नियंत्रण खोना पड़ सकता है।

इससे पहले टिलरसन ने कहा था कि अब पाकिस्तान से काम करने में मजा नहीं आता। उन्होंने कहा था कि अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्ते आज भी अच्छे है, लेकिन अब उन्हें आतंकवाद के खिलाफ अपना रुख स्पष्ट करना पड़ेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+