अमेरिका की चेतावनी: एक से अधिक H1B वीजा का आवेदन होगा रद्द

वॉशिंगटन। अमेरिकी सरकार लगातार अपने वीजा प्रोग्राम में बदलाव कर रही है। ट्रंप प्रशासन ने इस बार चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर कोई शख्स एक से अधिक वीजा के लिए आवेदन करते हैं, तो उनके अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाता है। अगले माह अमेरिका में वीजा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले सरकार ने नई चेतावनी जारी की है। यह नियम अमेरिका जाकर काम करने वाले पेशेवरों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

अमेरिका की चेतावनी: एक से अधिक H1B वीजा का आवेदन होगा रद्द

साल 2019 के लिए यूएस इमिग्रेशन एंड सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (यूएससीआईएस) के लिए 2 अप्रैल से आवेदन जारी करेगी। वीजा प्राप्त होने के बाद 1 अक्टूबर 2018 से वीजा धारकों को अमेरिका में काम करने की अनुमति मिलेगी। इसके बाद एच1बी वीजा धारक को शुरूआत में ज्यादा से ज्यादा तीन साल तक अमेरिका में काम करने की अनुमति मिलेगी।

यूएससीआईएस ने 23 मार्च को कहा था कि ऐसे आवेदक जो एक ही व्यक्ति के लिए कई एप्लीकेशन दायर करते हैं, वे लॉटरी प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। इस बीच अमेरिकन इमिग्रेशन कौंसिल ने एक रिपोर्ट में कहा कि एच-1 बी वीजा धारकों के जीवनसाथी को कामकाजी वीजा देने का प्रावधान खत्म करने से अमेरिका विदेशी प्रतिभाओं के लिए कम आकर्षक हो जाएगा।

इससे पहले अमेरिका ने वीजा के लिए एक और नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा था कि वीजा के आवेदन करने वालों को अपने पांच साल पुराने मोबाइल नंबर, ईमेल और सोशल मीडिया हिस्ट्री भी पेश करनी होगी। अमेरिका ने सुरक्षा का हवाला देते हुए, इस प्रकार का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका: एच1बी वीजा आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल से शुरू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+