अमेरिका: एच1बी वीजा आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल से शुरू

वॉशिंगटन। इंडियन आईटी प्रोफ्रेशनल्स के बीच प्रचलित एच1बी वीजा के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल से शुरू होगी। एक संघीय एजेंसी ने बुधवार को इसकी घोषणा की है। इसके साथ ही एच1बी वीजा आवेदनों के प्रीमियम प्रसंस्करण पर फिलहाल अस्थाई रोक लगा दी गई है। एच1बी वीजा एक गैर-प्रवासी वीजा है, जिसमें विदेशी कर्मचारियों को अमेरिका में काम करने का इजाजत देता है। आईटी कंपनियां इस वीजा पर बहुत अधिक निर्भर हैं, हर साल भारत और चीन जैसे देशों से हजारों कर्मचारियों को नौकरियां देती हैं।

अमेरिका: एच1बी वीजा आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल से शुरू

अमेरिका के नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) विभाग ने कहा कि ये आवेदन वित्त वर्ष 2019 के लिए होंगे, जो 1 अक्‍टूबर, 2018 से शुरू होगा। सभी एच1बी वीजा आवेदनों के प्रीमियम प्रसंस्करण पर रोक लगा दी गई, जिसके 10 सितंबर, 2018 तक जारी रहने की संभावना है।

यूएससीआईएस ने कहा कि इस समय के दौरान वह उन एच1बी आवेदनों के प्रीमियम प्रसंस्करण का अनुरोध स्वीकार करना जारी रखेगा, जो वित्त वर्ष 2019 की सीमा के अधीन नहीं हैं।

इस एच1बी वीजा के तहत गैर-प्रवासी को अमेरिका में तीन साल तक काम करने की अनुमति मिलेगी। वहीं, इसका टाइम पीरियड बढ़ाया भी जा सकता है, लेकिन 6 साल से अधिक नहीं हो सकता। अमेरिका हर साल 65 हजार एच1बी वीजा जारी करता है। वहीं, पहले 20 हजार को अमेरिका में काम करने वाले लाभार्थियों के लिए डिग्री और उनकी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन में छूट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+