रूस पर बड़े आक्रमण की तैयारी में अमेरिका? मॉस्को में रह रहे अपने लोगों को देश छोड़ने के लिए कहा

वॉशिंगटन, फरवरी 28। यूक्रेन और रूस की जंग अब वर्ल्ड वॉर में तब्दील होती नजर आ रही है, क्योंकि अमेरिका अब इस वॉर में अप्रत्यक्ष रूप से दखल दे रहा है। दरअसल, अमेरिका ने इस जंग को लेकर 2 बड़े फैसले लिए हैं। पहला ये कि अमेरिका ने बेलारूस में अपना दूतावास बंद कर दिया है। इसके अलावा दूसरा फैसला ये लिया गया है कि मॉस्को में रहने वाले अमेरिकी परिवारों को अमेरिकी विदेश विभाग ने वहां से निकलने की सलाह दी है। अमेरिका ने ये फैसला ऐसे वक्त लिया है, जब रूस ने अपने न्यूक्लियर स्क्वॉयड को अलर्ट पर रहने के लिए कहा है।

Recommended Video

    Russia-Ukraine War: America ने Moscow में रह रहे अपने लोगों को देश छोड़ने को कहा | वनइंडिया हिंदी
    Joe biden

    बेलारूस में सैन्य क्षमता बढ़ा रहा है रूस

    आपको बता दें कि अमेरिका का यह कदम तब आया है, जब रूस ने बेलारूस में अपने सैन्य क्षमता को बढ़ा दिया है और ये चुनौती दी है कि अगर कोई अन्य देश इस युद्ध में आया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। आपको बता दें कि यूक्रेन और रूस के प्रतिनिधियों के बीच वर्तमान में बेलारूस के गोमेल में बातचीत चल रही है। हालांकि यूक्रेन के राष्ट्रपति ने इस मीटिंग को करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि जब तक रूस की सेना यूक्रेन से नहीं निकलेगी, तब तक टेबल पर बातचीत नहीं होगी।

    रूस ने बनाया परमाणु अटैक का प्लान?

    यूक्रेन की तरह रूस के राष्ट्रपति का भी आक्रमक रूख जारी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने एटमी हथियारों का इस्तेमाल करनी वाली टीम को अलर्ट पर रख दिया है। रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एटमी कमांड वाली यूनिट की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और इन्हें हमले की तैयारी करने के आदेश दिए गए हैं। डिफेंस मिनिस्टर सर्गेई शोइग्यू ने सोमवार दोपहर पुतिन को हमले के प्लान के बारे में पूरी जानकारी दी। तमाम न्यूक्लियर मिसाइलें फायरिंग मोड पर कर दी गई हैं। हालांकि व्लादिमिर पुतिन की पार्टी के एक विधायक ने इंडियन मीडिया से बात करते हुए कहा कि रूस की नीयत पहले हमला करने की नहीं है, बल्कि हमारे उपर अगर अटैक किया जाएगा तो डिफेंस मोड के लिए हमने टीम को अलर्ट पर रखा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+