अमेरिका: न्यू मैक्सिको के हाई स्कूल में फायरिंग, 3 की मौत
घटना ऐज्टेक हाई स्कूल की है। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है।
नई दिल्ली। अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित हाई स्कूल गोलीबारी की घटना हुई है। जिसमें तीन लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं कई लोग घायल हुए है। खबरों के मुताबिक वहां एक बंदूकधारी शख्स आया और अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। प्रशासन का कहना है कि गुरुवार को हुई इस फायरिंग में 3 स्टूडेंट मारे गए हैं।

घटना ऐज्टेक हाई स्कूल की है। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है। वहीं ये भी खबर मिली है कि संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। अभी तक शूटर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। प्रशासन का कहना है कि स्कूल को खाली करवा लिया गया था और स्टू़डेंट्स को सुरक्षित जगह भेज दिया गया। पुलिस मौके पर है हालात को काबू करने की कोशिश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications