अमेरिका में छात्रों को फिर बनाया निशाना, मैरीलैंड स्कूल में हुई गोलीबारी
वॉशिंगटन। अमेरिका के मैरीलैंड में एक स्कूल में गोलीबारी की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक इस गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए हैं। अमेरिका के स्कूल में पिछले एक माह में यह दूसरी घटना है, जहां स्कूली बच्चों को निशाना बनाया गया है। अमेरिका के मैरीलैंड हाई स्कूल में हुई इस गोलीबारी में अभी तक किसी के हताहत की खबर नहीं आई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, मैरीलैंड स्कूल में सुबह करीब 8 बजे यह घटना घटी, जिसके बाद स्कूल को बंद कर दिया गया। इस घटना में तीन लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।
पिछले माह एक अमेरिका के फ्लोरिडा में बंदूकधारी ने गोलीबारी में 17 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था, जबकि तकरीबन 20 लोगों को बुरी तरह से घयाल कर दिया है। यह घटना पार्कलैंड के मार्जरी स्टोनमैन डगलस स्कूल में हुई थी, जो मियामी शहर से 80 किलोमीटर उत्तर की ओर स्थित है। निकोलस क्रूज नामक शख्स ने इस घटना को अंजाम दिया था।












Click it and Unblock the Notifications