पीएम मोदी की यात्रा के चंद दिन बाद ही US ने वापस की भारत से चुराई गई 105 प्राचीन कलाकृतियां, जानें अहमियत
America returned 105 antiquities to India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून महीने में संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा की थी इसके चंद दिन बाद ही 105 कलाकृतियों को न्यूयॉर्क में अमेरिकी अधिकारियों द्वारा भारतीय दूतावास को सौंप दिया गया है।
ये 105 पुरावशेष यानी कलाकृतियां दूसरी-तीसरी शताब्दी ईस्वी से लेकर 18वीं-19वीं शताब्दी ईस्वी तक के हैं जो भारत की ऐतिहासिक धरोहर है।

बता दें न्यूयार्क भारत के महावाणिज्य दूतावास ने बताया कि अमेरिकी के द्वारा सौंपे गए 105 तस्करी वाले पुरावशेषों के लिए एक प्रत्यावर्तन समारोह आयोजित किया गया था। पुरावशेषों को जल्द ही भारत ले जाया जाएगा।
अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू, महावाणिज्यदूत रणधीर जयसवाल और मैनहट्टन जिले के अधिकारियों की उपस्थिति में न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास में आयोजित एक विशेष प्रत्यावर्तन समारोह में अमेरिका द्वारा कुछ मूल्यवान भारतीय पुरावशेष सौंपे गए।
जानें इन कलाकृतियों की क्या है खासियत
भारत के महावाणिज्य दूतावास न्यूयॉर्क ने बताया कि अमेरिका द्वारा भारत को लौटायी गई ये 105 कलाकृतियां भारत में उनकी उत्पत्ति के संदर्भ में व्यापक भौगोलिक विस्तार की कहानी बयां करती हैं। अमेरिका द्वारा भारत को लौटाई गई 105 कलाकृतियां में 47 पूर्वी भारत से, 27 दक्षिणी भारत से, 22 मध्य भारत से, 6 उत्तरी भारत से, 3 पश्चिमी भारत की हैं।
जानें किस धातु की बनी हैं ये कलाकृतियां?
दूसरी और तीसरी ईस्वी से लेकर 18वीं-19वीं शताब्दी ईस्वी के बीच की ये कलाकृतियां टेराकोटा, पत्थर, धातु और लकड़ी से बनी हैं। इनमें लगभग 50 कलाकृतियां धार्मिक विषयों (हिंदू धर्म, जैन धर्म और इस्लाम) से संबंधित हैं और बाकी सांस्कृतिक महत्व की हैं।
कलाकृतियों को जल्द ही भारत ले जाया जाएगा
अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत वापस लाई जा रही 100 पुरातन कलाकृतियां और पुरावशेष सिर्फ भारत की कला ही नहीं बल्कि हमारी विरासत, संस्कृति और धर्म का हिस्सा हैं। संधू ने कहा कि जब यह खोई हुई विरासत घर लौटती है तो इसका बहुत ही भावुकता के साथ स्वागत किया जाता है। कलाकृतियों को जल्द ही भारत ले जाया जाएगा।
पीएम मोदी ने बाइडेन को दिया था धन्यवाद
बता दें जन महीने में पीएम मोदी अमेरिका की यात्रा के दौरान नेता भारत की सांस्कृतिक संपत्तियों को वापस करने में मदद करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन को धन्यवाद दिया था।












Click it and Unblock the Notifications