US: बोस्टन परेड में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 7 लोग घायल, 2 गिरफ्तार

अमेरिका में बोस्टन परेड के दौरान गोलीबारी हुई। घटना में 7 लोग जख्मी हुई। स्थानीय पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।

अमेरिका की लोकप्रिय बोस्टन परेड में शनिवार सुबह गोलीबारी की घटना घटी। इस दौरान कम से कम सात लोग घायल हो गए। गोलाबारी के चलते परेड को बीच में रोकना पड़ा। सभी घायलों को आनन फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना में स्थानीय पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोस्टन पुलिस सार्जेंट डेट जॉन बॉयल ने पहले कहा था कि गोलीबारी परेड के दौरान हुई, जो शहर के कैरेबियन कार्निवल का हिस्सा है। पुलिस आयुक्त माइकल कॉक्स ने बाद में स्पष्ट किया कि हिंसा कार्यक्रम के बाहरी इलाके में भड़की थी। कॉक्स ने कहा कि गोलीबारी के कारण परेड रोक दी गई थी।

Firing

कॉक्स ने कहा कि गोलीबारी में संभावित रूप से दो समूहों के बीच किसी प्रकार का विवाद हो गया था। वहीं, मेयर मिशेल वू ने मीडिया को बताया कि यह सुनना हमेशा दिल दहला देने वाला होता है कि एक मूल्यवान सामुदायिक कार्यक्रम उन लोगों की हिंसा के कारण बाधित हो गया है, जिनका इस आयोजन से कोई लेना-देना नहीं था।। यह परेड बोस्टन की संस्कृति और विरासत का हिस्सा है। पुलिस के अनुसार, डोरचेस्टर में ब्लू हिल एवेन्यू और टैलबोट एवेन्यू के कोने पर गोलीबारी के संबंध में सुबह करीब 7 बजकर 45 मिनट पर आपातकालीन कॉल आने लगीं थी।

बोस्टन का कैरेबियन-अमेरिकी कार्निवल अपनी 50वीं वर्षगांठ मना रहा है। कैरेबियन अमेरिकन कार्निवल एसोसिएशन ऑफ बोस्टन के अध्यक्ष शर्ली शिलिंगफोर्ड ने कहा कि हमें शांति के अलावा कुछ भी नहीं चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+