नॉर्थ कोरिया पर नए प्रतिबंध लगाने की तैयारी मे अमेरिका
वॉशिंगटन। नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया की बीच रिश्तों में आई तल्खियों को कम करने के लिए प्योंगचांग में विंटर ओलंपिक गेम्स ने बहुत रोल प्ले किया है। हालांकि, अमेरिका की तरफ से नॉर्थ कोरिया पर सख्ती अभी कायम है। ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि वे नॉर्थ कोरिया पर नए प्रतिबंध लगाने की योजना बनाने की सोच रहे हैं। नॉर्थ कोरिया के न्यूक्लियर प्रोग्राम के खिलाफ दबाव बनाने के लिए अमरिका ने प्योंगयांग के 50 से अधिक जहाजों, शिपिंग कंपनियों और व्यापार के प्रभावित करने वाले प्रतिबंध की लगाने की तैयारी कर रहा है।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बाद भी नॉर्थ कोरिया ने इसको धता बताते हुए, यूएन के आदेशों का जमकर मजाक उड़ाया है। नॉर्थ पर कार्रवाई करने के लिए अमेरिका पिछले करीब सात महीनों से कोशिश कर रहा है। जब से नॉर्थ कोरिया ने कहा है कि उन्होंने अमेरिकी तट तक पहुंचने वाली मिसाइल को डिवेलप कर दिया है, तभी से वॉशिंगटन ने प्योंगयांग के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कई कदम उठाए हैं।
सू्त्रों के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को नॉर्थ कोरिया के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि, नॉर्थ कोरिया के खिलाफ ट्रंप की योजना को लेकर अभी खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन बताया जा रहा है कि नॉर्थ कोरिया के तेल और पैसो को लेकर अमेरिका की तरफ से कार्रवाई की जा सकती है।
नॉर्थ कोरिया पर प्रतिबंध अमेरिका उस वक्त लगा रहा है, जब कोरियाई प्रायद्वीप में फिलहाल कम तनाव देखने को मिल रहा है। वहीं, विंटर ओलंपिक गेम्स के बहाने साउथ कोरिया और नॉर्थ कोरिया फिर से रिश्ते बनाने में जुटे हैं।












Click it and Unblock the Notifications