अमेरिका की पहली मुस्लिम महिला सासंद ने शपथ लेते ही ट्रंप को दी गाली
वॉशिंगटन। अमेरिका में गुरुवार को 116 कांग्रेस ने शपथ लेकर इतिहास बनाया। इस लिस्ट में डेमोक्रेटिक पार्टी की राशिदा तालिब और इल्हान उमर दो महिला युवा सांसद भी शामिल थी। फिलीस्तीन मूल की अमेरिकी नागरिक तालिब मिशिगन से चुनी गई हैं, वहीं इल्हान अमेरिका के मिन्नेसोटा से जीतकर कांग्रेस पहुंची हैं। इल्हान सोमालिया मूल की अमेरिकी नागरिक हैं। ये दोनों पहली मुस्लिम महिलाएं हैं जो चुनाव जीतकर अमेरिकी कांग्रेस पहुंची हैं। इस बीच गुरुवार को शपथ लेने के बाद राशिदा तालिब ने अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें मां की गाली तक दे डाली है।

हम अंदर जा रहे हैं क्योंकि...
मेक्सिको-अमेरिका की सीमा पर वॉल खड़ी करने और इमिग्रेंट से लेकर कई मुद्दों पर अमेरिका में सत्तारूढ़ रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक के बीच तनातनी चल रही है। गुरुवार को शपथ लेने के बाद एक इवेंट में डेमोक्रेटिक सासंद राशिदा तालिब ने तो ट्रंप को मां की गाली तक दे दी। तालिब ने कहा, 'जब आपका बच्चा आपकी तरफ देखकर कहता है कि मां देखो, आप आप जीत गई हैं। गुंडे नहीं जीते। तब मैंने कहा- बेटा वे जीत भी नहीं सकते। क्योंकि अब हम अंदर (कांग्रेस में) जा रहे हैं और हम माद@#$ को बाहर निकालने के लिए जा रहे हैं।'

अपने बयान पर कायम तालिब
ट्रंप की आलोचक रही तालिब का निशाना सीधा डोनाल्ड ट्रंप हे थे। तालिब ने पिछले साल अपने पूरे चुनावी अभियान में ट्रंप पर हमला बोला था। यहां तक कि मार्च में उसने अपने एक ट्वीट में कहा था कि वे राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग लगाने के लिए चुनाव लड़ रही है और वह इसके लिए एक जाल भी बनाएगी। तालिब के इस बयान के बाद कई लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं, तो कई समर्थन में भी खड़े दिखाई दे रहे हैं। विवाद बढ़ने के बाद भी तालिब ने अपने बयान पर कायम रहते हुए ट्वीट किया, 'मैं हमेशा सत्ता के लिए सच्च बोलूंगी।'

कौन है राशिदा तालिब?
दो बच्चों की मां राशिदा तालिब ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 2004 में की थी। 2016 में उन्होंने तत्कालीन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चुनावी अभियान में भाग लिया था। तालिब अपनी उग्र और तेज तर्रार छवि के लिए जानी जाती हैं, जिन्होंने थॉमस एम कुले लॉ स्कूल में एक कानून और राजनीति विज्ञान डिग्री हासिल की हैं। अपनी जीत के बाद 'द गार्डियन' से बात करते हुए तालिब ने कहा था, 'मैं कभी भी किनारे पर खड़ी होने वालों में से नही रही हूं। मेरा चुनाव ऐतिहासिक है, मैं अन्याय के कारण और अपने बच्चों की वजह से चुनाव में हिस्सा लिया, जो उनकी मुस्लिम पहचान पर सवाल उठा रहे थे।'
ये भी पढ़ें: अमेरिकी राजनीति में इन दो मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ अरब वर्ल्ड ने किया जंग का ऐलान
-
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
Israel Stuck In War: ट्रंप-ईरान के समझौते से बुरे फंसे नेतन्याहू! इजरायल की होगी हार? क्या है ऑप्शन? -
US Iran War Update: ट्रंप ने उतारी मिलिट्री तो ईरान कहां करेगा हमला, बता दिया, किन देशों पर पड़ेगा असर? -
Trump Iran War: 'समझौते की भीख मांग रहा है ईरान' मिडिल ईस्ट जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, क्या खत्म होगी जंग? -
US-Iran War: ट्रंप के मुंह पर ईरान का तमाचा? USS Abraham Lincoln पर 101 मिसाइलें दागीं? आखिर सच क्या है? -
Iran America War: ईरान की वो मिसाइलें जिसकी मार ने ट्रंप को कराया सरेंडर! दुबई-कतर, सऊदी में मचाया हाहाकार -
Iran Ceasefire Conditions: 'होर्मुज पर कंट्रोल और मुआवजा’, सीजफायर के लिए ईरान ने रखी 10 शर्तें, फंस गए Trump! -
1987 का ‘ट्रंप ऐड’ आज बना अमेरिका की रणनीति? ईरान पर वही पुरानी जिद फिर दिखी, दुनिया के लिए खतरे की घंटी! -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Donald Trump के हस्ताक्षर से चलेगी पूरी दुनिया? 165 साल का इतिहास खत्म! डॉलर पर होंगे राष्ट्रपति ट्रंप के साइन -
Middle East War: ट्रंप बनने वाले थे ईरान के सुप्रीम लीडर? ईरान ने दिया डोज, हो गए अरमान ठंडे -
Trump China Visit: युद्ध के माहौल में चीन दौरे पर जा रहे हैं ट्रंप, 14-15 मई को बीजिंग में 'ग्रैंड डील'












Click it and Unblock the Notifications