अमेरिका मोदी से करता है प्‍यार पर नहीं कर रहा इजहार

America loves Modi but don't express
नई दिल्‍ली। भले ही अमेरिका ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी पर अभी खुल कर कुछ न कहा हो, लेकिन मोदी को लेकर उसके रूख में नरमी जरूर दिखाई दे रही है। अमेरिका द्वारा मानवाधिकारों पर जारी सलाना रिपोर्ट 'कंट्री रिर्पोट्स ऑन ह्यूमन राइट्स प्रैक्टिसेज' में मोदी का नाम नहीं है, जबकि पहले आयी रिपोर्ट में गुजरात दंगों और मोदी का जिक्र था। इस पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्‍ता जेन साकी ने कहा कि अगर आप मामले की समीक्षा करेंगे तो पाएंगे कि भारत में हुई सांप्रदायिक हिंसा को लेकर हमारा मत स्‍पष्‍ट है। साकी ने जताने की कोशिश की कि गुजरात दंगों और मोदी को लेकर उनकी उनका मत बिल्‍कुल स्‍पष्‍ट है।

मानवाधिकारों पर आयी नवीनतम रिपोर्ट में कहा गया है कि 2002 में हुए सांप्रदायिक दंगों में लोगों की रक्षा करने और दंगों के जिम्‍मेदार लोगों की गिरफ्तारी को लेकर कई सामाजिक संगठन चिंता जताते रहे हैं। दंगों के शिकार हुए ज्‍यादातर लोगों में मुस्लिम ही थे। रिपोर्ट में यह भी जिक्र है कि मामले की जांच में गठित नानावती-मेहता आयोग का कार्यकाल 21 वीं बार जून 2014 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। रिपोर्ट में जिक्र है कि गुजरात सरकार ने वर्ष 2002 में नरोदा पाटिया मामले में दोषी पूर्व मंत्री माया कोडनानी के अलावा अन्‍य को मौत की सजा सुनाने के लिए दी गई अपनी सहमति भी वापस ले ली है।

अमेरिका का कहना है कि वह भारत में हो रही सांप्रदायिक हिंसा को लेकर चिंतित है। रिपोर्ट में पिछले साल मुजफ्फरनगर में हुए दंगों का भी जिक्र है। जिसमें 65 लोगों के मारे जाने और 42000 लोगों के विस्‍थापित होने की बात की गई है।

Did you know: इमर्जेंसी के दौरान आरएसएस के पम्‍फलेट बांटा करते थे मोदी।

मानवाधिकार की इस रिपोर्ट में मोदी का नाम न होने से यह तो स्‍पष्‍ट है कि अमेरिका भले ही इसे सार्वजनिक तौर पर स्‍पष्‍ट न कर रहा हो, पर मोदी को लेकर उसका रूख नरम है। पिछले दिनों अमेरिकी राजदूत नैंसी पॉवेल भी मोदी से मिलने के लिए गांधीनगर आयी थी। जिसके बाद कहा जा रहा था कि अमेरिका मोदी के बढ़ते कद और प्रधानमंत्री बनने की उनकी संभावना के कारण बेहतर संबंधों के लिए यह कदम उठा रहा है।

मोदी को लेकर अपने रूख में आ रही नरमी से अमेरिका ने इनकार कर दिया है, पर अब यह भी स्‍पष्‍ट है कि मोदी को अस्‍वीकार करना उसके लिए अब मुश्किल है।

Did you know: देश में लगी इमर्जेंसी के दौरान नरेंद्र मोदी युवा कार्यकर्ता के रूप में आरएसएस के प्रचार के लिए पम्‍फलेट बांटा करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+