अमेरिका में टेरर फंडिंग करते हुए पकड़ा गया पाकिस्तानी बैंक, जुर्माना लगाकर निकाला बाहर
वॉशिंगटन। अमेरिका ने न्यूयॉर्क से पाकिस्तान के हबीब बैंक को ना सिर्फ बाहर निकाला है बल्कि उस पर जुर्माना भी लगाया है। न्यूयॉर्क स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंसियल सर्विस (डीएफएस) ने कड़ी कार्रवाई करते हुए इस बैंक को बंद करने के आदेश दिया है। डीएफएस ने पाकिस्तान के हबीब बैंक पर आतंकवाद के लिए फंडिंग करने का आरोप लगाया है।

डीएफएस ने इस बैंक पर 225 मिलियन डॉलर (14,00 करोड़ रु से ज्यादा) का जुर्माना भी लगाया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी बैंक पर जुर्माना लगाते हुए अमेरिका ने अपने देश से बाहर निकलने का आदेश दिया है। पाकिस्तान के कराची में इस बैंक का हेडक्वार्टर है, जिसकी कुल संपत्ती 24 बिलियन डॉलर है। पाकिस्तान सरकार द्वारा चलाए जाने वाले न्यूयॉर्क में स्थित हबीब बैंक ने कथित रूप से 53 नियमों का उल्लंघन किया है।
न्यूयार्क रेग्युलेटर्स के अनुसार, हबीब ने सऊदी प्राइवेट बैंक अल राझी बैंक को धन मुहैया कराया है, जो सऊदी अरब का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बैंक के लिंक 9/11 हमले से जुड़े थे और अल कायदा जैसे आतंकी संगठनों को फाइनेंसियल मदद भी करता रहा है।
हबीब बैंक दशकों से आतंकी संगठनों की मदद करता रहा है। न्यूयॉर्क इन्वेस्टिगेशन टीम के अनुसार, हबीब बैंक ने 4,000 से अधिक लेनदेन की स्क्रीनिंग को पूरी तरह से बाहर रखा था। डीएफएस ने जब जांच की तो पता चला कि लेनदेन की सूची में सिर्फ 7 ही ऐसे कस्टमर थे, जिन्हें अच्छे कस्टमर की श्रेणी में रखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications