अमेरिका ने चीनी कंपनी के कर्मचारियों पर लगाए प्रतिबंध, मानवाधिकार हनन का आरोप
नई दिल्ली। अमेरिका ने चीनी कंपनी हुवेई के कुछ कर्मचारियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने इसको लेकर ट्वीट किया है। माइक ने कहा है, अमेरिकी विदेश विभाग मानवाधिकार हनन को लेकर जिम्मेदार व्यक्तियों पर वीजा प्रतिबंध लगाएगा, जिसमें चीनी प्रौद्योगिकी कंपनियों के कर्मचारी भी शामिल हैं।

अमेरिका और चीन के रिश्तों में कुछ दिनों से तनाव देखने को मिल रहा है। अमेरिका ने हाल ही में उइगर मुस्लिमों के मानवाधिकार उल्लंघनों के आरोपों को लेकर चीन के शिनजियांग क्षेत्र के प्रमुख चेन क्वांगु सहित चार चीनी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। इन अधिकारियों में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी का एक क्षेत्रीय प्रमुख भी शामिल है. चीन पर संसाधन संपन्न उत्तर पश्चिम प्रांत में उइगुर समुदाय के लोगों को सामूहिक तौर पर हिरासत में रखने, धार्मिक उत्पीड़न और जबरन नसबंदी के आरोप हैं। अमेरिकी सरकार के बैन के बाद ये अधिकारी अमेरिका में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
अमेरिका के प्रतिबंध लगाने के बाद चीन ने भी अमेरिका के कई शीर्ष अधिकारियों और नेताओं के वीजा को बैन कर दिया। चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि वो अमेरिकी सीनेटर मार्को रुबिओ और टेड क्रूज, धार्मिक स्वतंत्रता संबंधी अमेरिकी राजदूत सैमुअल ब्राउनबैक और कांग्रेस सदस्य क्रिस स्मिथ के खिलाफ वो प्रतिबंध लगा रहा है। इसके साथ ही चीन ने अमेरिकी कांग्रेस कार्यकारी आयोग (सीईसीसी) पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।
एक दिन पहले ही अमेरिकी विदेश मंत्रालय में उप सचिव (ईस्ट एशियन और पैसिफिक अफेयर्स) डेविड स्टिलवेल ने कहा है कि चीन दूसरे देशों की संप्रभुता का सम्मान नहीं कर रहा है। उन्होंन कहा है कि बीजिंग दक्षिण चीन सागर में दूसरे देशों के संप्रभु अधिकारों को कमजोर करने और उन संसाधनों तक पहुंच से वंचित करने के लिए काम कर रहा है जो उन राज्यों के हैं, जो चीन के नहीं हैं। चीन अंतरराष्ट्रीय कानून को धमकियों से और जबरदस्ती बदलना चाहता है।
-
Balen Shah Government: चीन के आगे झुका बालेन सरकार! नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Hormuz Crisis: हॉर्मुज में पाकिस्तान की भारी बेइज्जती! ईरान ने बीच समुद्र में खदेड़े दो पाकिस्तानी जहाज -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
Trump Pope Leo Conflict: वेटिकन पर ट्रंप का वार! पोप लियो पर हमले की AI फोटो ने भड़काया विवाद, क्या है मामला? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई












Click it and Unblock the Notifications