करांची हमला: अमेरिका ने लगाया पाकिस्तान के ज़ख्म पर मरहम

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि हमने इस घृणित अपराध की जांच के लिए पाकिस्तानी अधिकारियों को सहयोग की पेशकश की है। व्हाइट हाउस और विदेश मंत्रालय दोनों ने ही इस हमले पर अपनी संवेदनाएं जाहिर कीं।
यह भी पढ़ें- भारत तक पहुंची गूंज
व्हाइट हाउस के उप प्रेस सचिव जोश अर्न्स्ट ने कहा कि अमेरिका कराची हवाईअड्डे पर हुए हमले की निंदा करता है। हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों और इस हमले में घायल हुए लोगों के साथ हैं। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा कि हमारी संवेदनाएं हमले के शिकार लोगों के परिवारों और दोस्तों के साथ हैं। हम आशा करते हैं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।
उन्होंने कहा कि अमेरिका इस घातक हमले की निंदा करता है और आतंकवाद से निपटने एवं एक शांतिपूर्ण भविष्य के निर्माण के लिए पाकिस्तान के लोगों से किए गए वादे पर कायम है। इस हमले की योजना बनाने और उसे क्रियांवित करने में शामिल लोगों का न्याय करने के लिए पाकिस्तान के प्रयासों का हम समर्थन करते हैं।
विदेश मंत्रालय की उप प्रवक्ता मारी हर्फ ने कहा कि अमेरिका आतंकवाद से निपटने के लिए पाकिस्तान की सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है। आने वाले दिनों में दोनों देश मिलकर आतंकी ताकतों से निपटने को तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications