अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारों के बीच डिबेट की तारीखों का ऐलान
वॉशिंगटन। पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ रही है। इस महामारी ने दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। अमेरिकका में कोरोना लगभग डेढ़ लाख लोगों की जान ले चुका है। ऐसे माहौल में अमेरिका में इस वर्ष राष्ट्रपति पद का चुनाव होना है, लिहाजा डोनाल्ड ट्रंप के लिए इस बार की राह आसान नहीं होने वाली है। राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अमेरिका में प्राइमरी चुनाव खत्म हो गया है और इस बार राष्ट्रपति पद के दो मुख्य दावेदार डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन हैं। दोनों के बीच पहली प्रेसिडेंशियल बहस सितंबर माह में होगी।
Recommended Video

डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन के बीच राष्ट्रपति पद के लिए पहली प्रेसिडेंशियल बहस 29 सितंबर को ओहायो के क्लीवलैंड में होगी। कमीशन ऑन प्रेसिडेंशियल डिबेड की ओर से सोमवार को इस बाबत जानकारी दी गई है। सीपीडी की ओर से इस बाबत जानकारी देते हुए कहा गया है कि पहली प्रेसिडेँशियल डिबेट का आयोजन केश वेस्टर्न रिजर्व यूनिवर्सिटी और हेल्थ एजूकेशन कैंपस क्लीवलैंड में होगी। डोनाल्ड ट्रंप के सामने डेमोक्रैट के उम्मीदवार और पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन की चुनौती है।
सीपीडी की ओर से कहा गया है कि राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारों के बीच दूसरी डिबेट 15 अक्टूबर को होगी। यह डिबेट एड्रिन आर्श्ट सेंटर फ्लोरिडा में होगी, जबकि तीसरी प्रेसिडेंशियल डिबेट 22 अक्टूबर को बेलमोंट यूनिवर्सिटी टेनसी में होगी। इसके अलावा 7 अक्टूबर को यूनिवर्सिटी ऑफ उटा में उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारों के बीच डिबेट होगी। यह डिबेट उपराष्ट्रपति माइक पेंस और उनके डेमोक्रैटिक पार्टी के प्रतिद्वंदी के बीच होगी। हालांकि जो बिडेन की ओर से अभी तक उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया गया है।
राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारों के बीच ये सभी डिबेट रात 9 बजे से 10.30 बजे के बीच होगी। 90 मिनट की डिबेट के दौरान किसी भी तरह का कॉमर्शियल टीवी पर नहीं दिखाया जाएगा और दोनों के बीच डिबेट का व्हाइट हाउस नेटवर्क लाइव प्रसारण करेगा। बता दें कि जो बिडने काफी लंबे समय से सीनेटर रहे हैं और बराक ओबामा की सरकार में वह उपराष्ट्रपति रह चुके हैं और अब वह राष्ट्रपति पद की रेस में शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications