भारत में कोरोना से सुधरे हालात तो अमेरिका ने भारतीयों को यात्रा नियमों में दी ढील
नई दिल्ली, 17 अगस्त। अमेरिका ने भारत के लिए ट्रैवल एडवायजरी में ढील दी है और अब भारत को लेवल-2 की श्रेणी में रख दिया गया है, जिसे सुरक्षित माना जाता है। भारत में कोरोना की स्थिति में सुधार होने बाद अमेरिका ने यह फैसला लिया है। इस साल की शुरुआत में अमेरिका ने भारत को लेवल 4 की श्रेणी में रखा था और भारतीय यात्रियों से अमेरिका की यात्रा नहीं करने को कहा था। दरअसल भारत में कोरोना की दूसरी लहर के चलते संक्रमण के मामले काफी ज्यादा थे, जिसकी वजह से अमेरिका ने भारतीय यात्रियों पर प्रतिबंध लगा रखा था।

लेकिन अब सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने भारत को लेवल-2 की श्रेणी में रखा है। स्टेट डिपार्टमेंट की ओर से कहा गया है कि आपके कोविड संक्रमण की जद में आने का खतरा कम है और कोरोना के गंभीर लक्षण कम दिख रहे हैं, यदि आपने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले रखी है जिसे एफडीए ने अनुमति दी है। अंतरराष्ट्रीय यात्रा की प्लानिंग से पहले सीडीस के सुझाव को जरूर पढ़ लें, जिसमे यात्रियों के लिए वैक्सीन को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
इसके साथ ही अमेरिका की ओर से अमेरिकी यात्रियों को सुझाव दिया गया है कि वह भारत के जम्मू कश्मीर की यात्रा नहीं करें क्योंकि यहां आतंकवाद और तनाव की स्थिति है। इसके अलावा अमेरिकी नागरिकों को भारत में पाकिस्तान की सीमा से 10 किलोमीटर की दूरी बनाए रखने को कहा गया है और ऐसे क्षेत्र में नहीं जाने का सुझाव दिया गया है जहां से पाकिस्तान की सीमा 10 किलोमीटर के पास है।












Click it and Unblock the Notifications