अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार माना, जो बाइडेन 'जीते' लेकिन चुनाव में हुई 'धांधली'

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन से बहुत ही कम अंतर से चुनाव हारने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आखिरकार रविवार को सार्वजनिक रूप से अपनी हार को स्वीकार कर लिया है। हालांकि उन्होंने जो बाइडेन की जीत को चुनाव में 'धांधली' बताया। बता दें कि रिपब्लिकन पार्टी की टिकट से अपने दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने वाले डोनाल्ड ट्रंप को इस बार हार का सामना करना पड़ा है। ट्रंप को कांटे की टक्कर में हराने वाले जो बाइडेन अब अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति होंगे जबकि कमला हैरिस पहली महिला उपराष्ट्रपति होंगी।

Recommended Video

    US Election 2020 : हार मानने के बाद फिर पलटे Donald Trump,बोले- मैंने जीता चुनाव | वनइंडिया हिंदी
    America: Donald Trump first admitted Biden won but rigged in election

    चुनाव नतीजे आने के बाद से ही डोनाल्ड ट्रंप ने वोटिंग में 'धांधली' का दावा करते हुए अपनी हार कि अस्वीकार किया है, उन्होंने अपनी जीत का दावा करते हुए चुनाव नतीजों को कोर्ट में भी चुनौती दे दी। इस बीच ऐसे भी दावे किए गए कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल की तैयारी भी शुरू कर दी है। शनिवार को व्हाइट हाउस में दिवाली मनाने के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडेन से अपनी हार को स्वीकार कर लिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर सार्वजनिक रूप से माना है कि चुनाव में जो बाइडेन की जीत हुई है।

    डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, 'उन्होंने (जो बाइडेन) जीत हासिल की क्योंकि चुनावों में धांधली हुई थी। उनकी जीत केवल फेक न्यूज मीडिया की नजरों में हुई है। मुझे कुछ भी स्वीकार नहीं है। हमें लंबा रास्ता तय करना है। इस चुनाव में धांधली हुई है।' ट्रंप ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'इलेक्शन नाईट पर होने वाले मैकेनिकल ग्लिच वास्तव में वोट चोरी करने की कोशिश में पकड़े जा रहे थे, वे बहुत सफल रहे, हालांकि, पकड़े गए बिना। मेल-इन चुनाव एक बिमार मजाक है!' हालांकि इससे पहले किए एक ट्वीट में ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि ' मैंने कुछ भी नहीं स्वीकार किया है! चुनाव में धांधली हुई, हमें एक लंबा रास्ता तय करना है।'

    यह भी पढ़ें: हार से नफरत करते हैं डोनाल्ड ट्रंप, पहली पत्‍नी इवाना ने कही बड़ी बात

    बता दें कि चुनाव नतीजों के बाद यह पहली बार है जब डोनाल्ड ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से अपनी हार स्वीकार की है। डेमोक्रेट जो बाइडेन ने शनिवार को रिपब्लिकन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को करीबी राष्ट्रपति चुनाव में हराया। उधर, चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने वाले जो बाइडेन अब 20 जनवरी को अपने शपथ ग्रहण मारोह की तैयारी कर रहे हैं। ओबामा के कार्यकाल में उपराष्ट्रपति रहे जो बाइडन ने इलेक्टोरल कॉलेज के 270 से ज्यादा वोट हासिल किए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+