हार से नफरत करते हैं डोनाल्ड ट्रंप, पहली पत्‍नी इवाना ने कही बड़ी बात

वॉशिंगटन। साल 2020 में हुए अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनावों ने यहां की राजनीति में एक नया अध्‍याय जोड़ दिया है। ये चुनाव भी एतिहासिक साबित हुए हैं जहां पर हारने वाले राष्‍ट्रपति हार नहीं स्‍वीकार कर रहे हैं। रिपब्लिकन राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप, डेमोक्रेट जो बाइडेन से हार चुके हैं औ ट्रंप ने उनकी जीत पर सवाल उठा दिए हैं। बाइडेन की जीत को कठघरे में खड़ा करके राष्‍ट्रपति ने पूरी प्रक्रिया पर ही सवालिया निशान लगा दिए हैं। अब ट्रंप की पहली पत्‍नी इवाना ने चुनाव और इसके नतीजों पर प्रतिक्रिया दी है।

donald-trump-ivana.jpg

15 साल शादी में थे दोनों

डोनाल्‍ड ट्रंप ने चुनाव को चोरी करने का आरोप लगाया है। अमेरिका में इस समय अव्‍यवस्‍था की स्थिति है। इवाना ट्रंप जो इवांका की मां हैं, उन्‍होंने लोगों को संदेश दिया है और कहा है कि वह बस इतना चाहती हैं कि अब ये सब खत्‍म हो जाए। इवाना ने यह भी कहा है कि डोनाल्‍ड ट्रंप अच्‍छे हारने वाले नहीं हैं। 71 साल की इवाना और डोनाल्‍ड ट्रंप सन् 1977 से 1992 तक शादीशुदा जिंदगी में रहे हैं। इवाना ने यह भी कहा है कि उन्‍हें जो कुछ हो रहा है, उसकी बिल्‍कुल भी परवाह नहीं है। लेकिन उन्‍होंने यह जरूर कहा है कि डोनाल्‍ड ट्रंप अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। कई मीडिया आउटलेट्स की तरफ से बाइडेन को विजेता करार दिया गया है। ट्रंप ने फैसला किया है कि वह ट्रांजिशन प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ने देंगे और इसके साथ ही उन्‍होंने व्‍हाइट हाउस को खाली करने से मना कर दिया है। इवाना ट्रंप ने एक इंटरव्‍यू में कहा, 'मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि अब बस ये सबकुछ खत्‍म हो, चाहे जैसे भी हो। मुझे सच में बिल्‍कुल भी परवाह नहीं है। वह अच्‍छे हारने वालों में से नहीं हैं। उन्‍हें हारना बिल्‍कुल भी पसंद नहीं है और वह बस लड़ते रहेंगे और लड़ाई जारी रहेगी।'

ट्रंप की राजनीतिक पारी खत्‍म

इवाना ने इसी इंटरव्‍यू में कहा कि वह अब यह मानती हैं कि उनके पूर्व-पति के लिए राजनीतिक पारी का अंत हो चुका है। ऐसे में उन्‍हें अब सामान्‍य जिंदगी जीने की तरफ लौटना चाहिए जिसमें फ्लोरिडा का पाम बीच और गोल्‍फ शामिल हैं। इवाना को नहीं लगता है कि ट्रंप अब साल 2024 में फिर से राष्‍ट्रपति की रेस में आएंगे। लेकिन ट्रंप प्रशासन की तरफ से इस बात का इशारा किया जा चुका है कि साल 2020 में ट्रंप अगर दोबारा व्‍हाइट हाउस नहीं पहुंचे तो फिर 2024 में किस्‍मत आजमाएंगे। उनके बेटो एरिक और डोनाल्‍ड ट्रंप जूनियर की तरफ से भी यही बात कही जा चुकी है। इवाना का मानना है कि राष्‍ट्रपति को अपनी हार का ऐलान करना होगा। उनके शब्‍दों में, 'मुझे नहीं लगता कि उनके पास अब कोई विकल्‍प बचा है। उन्‍हें पाम बीच लौटना होगा, गोल्‍फ खेलना होगा और एक सामान्‍य जिंदगी जीनी होगा। उनके लिए यही बेस्‍ट रहेगा। अगर उन्‍हें हार से नफरत भी है तो भी उन्‍हें स्वीकार करनी पड़ेगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+