मोहम्मद साहब पर विवादित बयान की अब अमेरिका ने भी की निंदा, इस वजह से की भाजपा की तारीफ
वॉशिंगटन,17 जून। पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने जिस तरह से मोहम्मद साहब को लेकर विवादित बयान दिया था, उसकी अब अमेरिका ने निंदा की है। हालांकि इस बात पर खुशी भी जाहिर की है कि सत्तारूढ़ दल ने भी सार्वजनिक तौर पर इस बयान की आलोचना करते हुए बयान जारी किया। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि हम भाजपा की पदाधिकारी के भड़ाऊ बयान की आलोचना करते हैं, साथ ही हम इस बात से खुश भी थे कि पार्टी ने सार्वजनिक रूप से इस बयान की निंदा की है। हम निरंतर भारत सरकार से संवाद करते हैं, हम मानवाधिकार, धर्म की आजादी को लेकर भारत सरकार से शीर्ष स्तर पर वार्ता करते रहते हैं, साथ ही हम भारत को मानवाधिकार को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

बता दें कि पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल के बयान के बाद यह पूरा विवाद शुरू हुआ था, दोनों ने मोहम्मद साहब और मुस्लिम धर्म को लेकर टीवी डिबेट में विवादित बयान दिया था। हालांकि भाजपा ने दोनों ही नेताओं को सस्पेंड कर दिया था। पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने बयान जारी करके कहा था कि भाजपा किसी धर्म या धर्म से जुड़े व्यक्ति को लेकर दिए गए अपमानजनक बयान की निंदा करती है। भाजपा इस तरह की विचारधारा के खिलाफ है जो किसी धर्म या समुदाय का अपमान करे। भाजपा इस तरह की सोच का समर्थन नहीं करती है। भारत के हजारों साल के इतिहास में हर धर्म अच्छे फला-पूला है। भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करती है।
बता दें कि अमेरिका से पहले कई देश भाजपा के पूर्व नेताओं के बयान की निंदा कर चुके हैं। इसमे मुख्य रूप से कुवैत, कतर, इंडोनेशिया, सउदी अरब, मालदीव, यूएई, जॉर्डन, बहरीन, ओमान, अफगानिस्तान शामिल हैं। अरब देशों ने भाजपा के पूर्व नेताओं द्वारा दिए गयए बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसकी निंदा की थी। हालांकि भारत की ओर से भी बयान जारी करके कहा गया था कि यह किसी भारत सरकार के अधिकारी या भारत सरकार से ताल्लुक रखने वाला का बयान नहीं है, यह फ्रिंज तत्व हैं।












Click it and Unblock the Notifications